{"_id":"58e06a454f1c1b3807640266","slug":"jee-entrance-examination-keep-these-things-in-mind","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई आज, परीक्षा में पहुंचे अपने आधार के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई आज, परीक्षा में पहुंचे अपने आधार के साथ
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 02 Apr 2017 01:53 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा देकर निकलते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के जाने-माने इंजीनियरिंग और आर्किटेक्ट कॉलेजों में प्रवेश के लिए रविवार को ज्वाइंट एंट्रेस एग्जाम आयोजित किया गया। जयपुर में यह परीक्षा 59 केंद्रों पर आयोजित की हुई, जिसके लिए करीब 42 हजार विद्यार्थी रजिस्टर्ड किए गए थे।
जेईई में इस बार सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए। सबसे खास बात यह है कि इस बार परीक्षा के प्रवेश पत्र के साथ ही आधार कार्ड लाना जरूरी था। परीक्षार्थियों को कहा गया था कि आधार कार्ड या कोई परिचय पत्र नहीं होने की सूरत में परीक्षा नहीं दी जा सकेगी। इस मामले में सीबीएसई ने कहा कि परीक्षार्थी को आधार कार्ड लाने के लिए कहा गया। यदि प्रवेश पत्र पर स्टूडेंट की फोटो साफ नहीं, तो सरकार की ओर से जारी किया गया किसी भी तरह का दूसरा आईकार्ड भी रखे जाने की बात कही थी।
दूसरी तरफ परीक्षार्थियों को खास दिशा निर्देश भी दिए गए। इनके मुताबिक स्टूडेंट्स को परीक्षा के दो घंटे पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना था। परीक्षा में आने वाले स्टूडेंट को अपने साथ किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, वॉच, स्टेशनरी आदि लाने के लिए मना किया गया था। कुछ सवंदेनशील माने जाने वाले केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से भी नजर भी रखी गई।
विज्ञापन
इस ऑफ लाइन परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह साढ़े नौ बजे से हुई। परीक्षा देकर निकले स्टूडेंट्स ने गणित को टफ बताया औऱ फिजिक्स को समान्य। दूसरी दोपहर की शिफ्ट में आर्किटेक्ट कॉलेजों में प्रवेश के लिए परीक्षा होगी।