फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   jaswant-joshi to many, pilot has a direct fight

जसवंत-जोशी का कइयों से, तो पायलट का सीधा मुकाबला

Tue, 15 Apr 2014 07:47 AM IST
समीर शर्मा/ अमर उजाला,जयपुर
समीर शर्मा/ अमर उजाला,जयपुर Updated Tue, 15 Apr 2014 07:47 AM IST
विज्ञापन
jaswant-joshi to many, pilot has a direct fight

राजस्थान में दो चरणों में होने वाले चुनाव में दूसरे चरण की सीटों के प्रत्याशियों के नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि निकलने के बाद अब तस्वीर साफ हो गई है।

विज्ञापन

निर्दलीय जसवंत सिंह की बाड़मेर सीट, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सीपी जोशी की जयपुर ग्रामीण सीट सहित 10 सीटों पर त्रिकोणीय या बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है, वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट की अजमेर सहित 15 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर होगी।
विज्ञापन

सभी 25 सीटों पर 320 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। नजरें प्रदेश की नौ सीटों पर हैं, इन पर दिग्गज मैदान में हैं।

अमजेर, बाड़मेर, जयपुर ग्रामीण के अलावा चित्तौड़गढ़ से कांग्रेस की गिरिजा व्यास, जालोर से सपा के बूटा सिंह, टोंक सवाईमाधोपुर से कांग्रेस के मोहम्मद अजहरुद्दीन, अलवर से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह तथा झालावाड़ से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

थ ही, दौसा सीट से नमोनारायण मीणा को उनके भाई भाजपा के हरीश मीणा ने चुनौती दे रहे हैं और इस सीट पर मुकाबले को और अधिक रोचक राजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे किरोड़ी लाल मीणा ने बना दिया है। 20 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान 17 अप्रैल व 5 सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान 24 अप्रैल को होगा। राजस्थान के 320 प्रत्याशियों में 293 पुरुष व 27 महिलाएं हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में 346 प्रत्याशियों में 31 महिलाएं थीं। इस बार 13 सीटों पर ही महिलाएं मैदान में हैं। राजस्थान में 4.26 करोड़ कुल वोटर हैं, जिसमें 2.01 करोड़ महिला व 2.24 करोड़ पुरुष हैं।

सीधा मुकाबला
जयपुर शहर, अजमेर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बीकानेर, चित्तौडगढ़, झालावाड़, जोधपुर, पाली, राजसमंद, उदयपुर, कोटा, करौली-धौलपुर, अलवर व भरतपुर।

इन पर बहुकोणीय
जयपुर ग्रामीण, बाड़मेर, दौसा, चूरू, झुंझुनूं, श्रीगंगानगर, टोंक-सवाईमाधोपुर, जालोर, नागौर व सीकर।
राजे के विरोधी भी मोदी के पक्ष में

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की खिलाफत करने वाले दौसा से राजपा प्रत्याशी किरोड़ी लाल मीणा ने जीतने पर मोदी को समर्थन देने की बात कही है। किरोड़ी ने ट्वीट में लिखा है कि केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनती है तो मैं उनके साथ हूं। जानकारों के अनुसार मीणा ने अपने पक्ष में माहौल तैयार करने के लिए ये पैंतरा आजमाया है।

निर्दलीय जसवंत सिंह की बाड़मेर सीट, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सीपी जोशी की जयपुर ग्रामीण सीट सहित 10 सीटों पर त्रिकोणीय या बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है, वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट की अजमेर सहित 15 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर होगी।

सभी 25 सीटों पर 320 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। नजरें प्रदेश की नौ सीटों पर हैं, इन पर दिग्गज मैदान में हैं।

अमजेर, बाड़मेर, जयपुर ग्रामीण के अलावा चित्तौड़गढ़ से कांग्रेस की गिरिजा व्यास, जालोर से सपा के बूटा सिंह, टोंक सवाईमाधोपुर से कांग्रेस के मोहम्मद अजहरुद्दीन, अलवर से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह तथा झालावाड़ से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह।

थ ही, दौसा सीट से नमोनारायण मीणा को उनके भाई भाजपा के हरीश मीणा ने चुनौती दे रहे हैं और इस सीट पर मुकाबले को और अधिक रोचक राजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे किरोड़ी लाल मीणा ने बना दिया है। 20 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान 17 अप्रैल व 5 सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान 24 अप्रैल को होगा। राजस्थान के 320 प्रत्याशियों में 293 पुरुष व 27 महिलाएं हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में 346 प्रत्याशियों में 31 महिलाएं थीं। इस बार 13 सीटों पर ही महिलाएं मैदान में हैं। राजस्थान में 4.26 करोड़ कुल वोटर हैं, जिसमें 2.01 करोड़ महिला व 2.24 करोड़ पुरुष हैं।

सीधा मुकाबला
जयपुर शहर, अजमेर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बीकानेर, चित्तौडगढ़, झालावाड़, जोधपुर, पाली, राजसमंद, उदयपुर, कोटा, करौली-धौलपुर, अलवर व भरतपुर।

इन पर बहुकोणीय
जयपुर ग्रामीण, बाड़मेर, दौसा, चूरू, झुंझुनूं, श्रीगंगानगर, टोंक-सवाईमाधोपुर, जालोर, नागौर व सीकर।
राजे के विरोधी भी मोदी के पक्ष में

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की खिलाफत करने वाले दौसा से राजपा प्रत्याशी किरोड़ी लाल मीणा ने जीतने पर मोदी को समर्थन देने की बात कही है।

किरोड़ी ने ट्वीट में लिखा है कि केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनती है तो मैं उनके साथ हूं। जानकारों के अनुसार मीणा ने अपने पक्ष में माहौल तैयार करने के लिए ये पैंतरा आजमाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed