फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jammu Kashmir Indian Army Jawan Rajendra Martyred In Rajouri Jhunjhunu Rajasthan

Jammu kashmir: राजोरी आतंकी हमले में राजस्थान का जवान शहीद, 16 जुलाई को घर से गए थे, नवंबर में बेटी की शादी

Thu, 11 Aug 2022 09:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 11 Aug 2022 09:58 PM IST
सार

शहीद जवान राजेंद्र प्रसाद 1995 को सेना में भर्ती हुए थे। वह वर्तमान में सूबेदार के पद पर तैनात थे। वह नवंबर में बेटी की शादी में शामिल होने के लिए आने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही राजेंद्र शहीद हो गए।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Indian Army Jawan Rajendra Martyred In Rajouri Jhunjhunu Rajasthan
शहीद जवान राजेंद्र प्रसाद। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू कश्मीर के राजोरी में आतंकियों से मुठभेड़ में भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए। इसमें एक जवान राजेंद्र प्रसाद राजस्थान के झुंझुनूं रहने वाले थे। दरअसल, गुरुवार सुबह राजोरी के दारहाल इलाके के परगल में सेना के कैंप फेंस में आतंकियों ने घुसने की कोशिश की। संदिग्धों को देखकर जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद आतंकियों ने भी गोलीबारी शुरू कर दी। 

विज्ञापन


दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में दो आतंकी मारे गए हैं, जबकि सेना के तीन जवान भी शहीद हो गए हैं। इनमें से एक सूबेदार राजेंद्र प्रसाद (48) झुंझुनूं जिले के मालीगांव के रहने वाले थे। इसके अलावा तमिलनाडु के मदुरै जिले के थुमाकुंडू के राइफलमैन लक्ष्मणन डी और हरियाणा के फरीदाबाद जिले के चांदपुर गांव के राइफलमैन मनोज कुमार भी शहीद हो गए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजेंद्र प्रसाद 23 फरवरी 1995 को सेना में भर्ती हुए थे। वह वर्तमान में सूबेदार के पद पर तैनात थे। 16 जुलाई को ही राजेंद्र छुट्टी पूरी होने के बाद अपनी पोस्टिंग पर गए थे। नवंबर में उनकी बेटी की शादी है, जिसमें शामिल होने के लिए वह आने वाले थे, लेकिन बेटी के कन्यादान से पहले ही पिता राजेंद्र प्रसाद के शहीद होने की खबर आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद जवान राजेंद्र प्रसाद तीन बच्चों के पिता थे। उनके दो बेटियां और एक बेटा है। उनकी पत्नी तारामणी अपनी दो बेटियों प्रिया, साक्षी और बेटे अंशुल के साथ गांव में ही रहती हैं। बताया जा रहा है कि शहीद जवान की पार्थिव देह शुक्रवार शाम तक झुंझुनूं आ सकती है। राजेंद्र के शहीद होने की सूचना आने के बाद उनके घर में ही नहीं पूरे मालीगांव में गम का महौल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed