{"_id":"668fd33e88fc5d277902c03f","slug":"jalore-news-a-young-man-was-threatening-to-make-a-fake-obscene-photo-of-a-girl-viral-police-arrested-her-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalore News: युवती के फर्जी अश्लील फोटो बनाकर युवक दे रहा था वायरल करने की धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore News: युवती के फर्जी अश्लील फोटो बनाकर युवक दे रहा था वायरल करने की धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Thu, 11 Jul 2024 06:12 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 11 Jul 2024 06:12 PM IST
सार
जनवरी 2024 में 19 साल की छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर, उसके फेक अश्लील फोटो मैसेज किए और मिलने का दबाव बनाया। नहीं मिलने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के जालौर जिले की कोतवाली पुलिस ने इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर युवती के अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा युवती को फर्जी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जनवरी 2024 में 19 साल की छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर, उसके फेक अश्लील फोटो मैसेज किए और मिलने का दबाव बनाया। नहीं मिलने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। जिसके बाद उसने थाने के केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने तकनिकी साक्ष्यों से आरोपी के मोबाइल नंबर को ट्रेसऑउट किया गया। आरोपी जेसाराम की लोकेशन कर्नाटक में मिली। जिसके बाद एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देश पर थाना अधिकारी जसवंत सिंह के नेतृत्व में एक रवाना की गई। टीम ने जानकारी प्राप्त कर आरोपी जैसाराम पुत्र लक्ष्मणाराम चौधरी निवासी रतनपुरा जिला बाड़मेर को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन