फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore: Fire breaks out in a thatched shed in Seldi village

जालौर: चाय बनाते समय सूखे चारे में भड़की आग, मां सहित दो बच्चे झुलसे; तीनों जोधपुर रेफर

Sat, 03 Oct 2026 05:07 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Sat, 03 Oct 2026 05:07 PM IST
सार

जालौर के सेलड़ी गांव में चाय बनाते समय सूखे चारे में आग भड़कने से 65 वर्षीय मोरकी देवी और दो बच्चे झुलस गए। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया।

विज्ञापन
Jalore: Fire breaks out in a thatched shed in Seldi village
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौर के आहोर क्षेत्र के भाद्राजून थाना अंतर्गत सेलड़ी गांव में शनिवार को छपरे में अचानक आग लगने से 65 वर्षीय मोरकी देवी सहित दो बच्चे झुलस गए। चाय बनाते समय हवा के झोंके से पास रखे सूखे चारे में आग भड़कने की बात सामने आई है। तीनों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद हालत को देखते हुए जोधपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन


हवा के झोंके से सूखे चारे में भड़की आग
आहोर क्षेत्र के भाद्राजून थाना अंतर्गत सेलड़ी गांव में शनिवार को अचानक आग लगने से छपरे में मौजूद मां सहित दो बच्चे झुलस गए। हादसे में 65 वर्षीय मोरकी देवी, 4 वर्षीय रामचंद्र और 6 वर्षीय गांधीराम आग की चपेट में आकर झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन


देखते ही देखते पूरे छपरे में फैल गई आग
जानकारी के अनुसार छपरे में चाय बनाते समय अचानक हवा का झोंका आया। इसी दौरान पास में रखा सूखा चारा आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और पूरे छपरे को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों की चपेट में आने से मोरकी देवी और दोनों बच्चे झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपड़े और घरेलू सामान भी जलकर राख
आग लगने के दौरान छपरे में रखा कपड़ा और घरेलू सामान भी जलकर राख हो गए। घटना के बाद परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने झुलसे तीनों लोगों को तत्काल उपचार के लिए भाद्राजून सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद तीनों जोधपुर रेफर
सीएचसी में चिकित्सकों ने मोरकी देवी, रामचंद्र और गांधीराम का प्राथमिक उपचार किया। हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने तीनों को आगे के उपचार के लिए जोधपुर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए जोधपुर लेकर रवाना हुए।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जुटाई जानकारी
घटना की सूचना मिलने पर भाद्राजून थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे की जानकारी ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चाय बनाते समय हवा के कारण पास रखे सूखे चारे में आग भड़कने से यह हादसा हुआ। आग से छप्पर और उसमें रखा घरेलू सामान भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने घटना को लेकर आवश्यक जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed