फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Transmitter and Balloon Found in Jailsalmer India Pakistan Border Rajasthan News in Hindi

Rajasthan: भारत-पाक सीमा पर पर मिला ट्रांसमीटर और गुब्बारा, इलाके में दहशत; अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसी

Tue, 24 Sep 2024 06:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 24 Sep 2024 06:45 PM IST
सार

Rajasthan: जैसलमेर में भारत-पाक सीमा पर पर मंगलवार दोपहर को ट्रांसमीटर और गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इन वस्तुओं को जब्त कर लिया। 
 

विज्ञापन
Transmitter and Balloon Found in Jailsalmer India Pakistan Border Rajasthan News in Hindi
भारत-पाक सीमा पर पर मिला ट्रांसमीटर और गुब्बारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसलमेर के सीमावर्ती इलाके में आज (24 सितंबर) दोपहर ट्रांसमीटर और गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया। भारत-पाक सीमा पर संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड में आ गई। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जिला मुख्यालय से महज 18 किलोमीटर दूर भू गांव में कासम की ढाणी में यह ट्रांसमीटर और गुब्बारा मिला।

विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इन वस्तुओं को जब्त कर लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सफेद रंग का यह गुब्बारा एक खेत के पास गिरा, जिससे एक मशीन भी जुड़ी हुई है। इसमें कुछ बटन लगे हुए थे। साथ ही इस मशीन में एक एंटीना भी लगा था। बॉर्डर इलाके में गुब्बारा गिरने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। ऐसा पहली बार नहीं है जब यहां कोई संदिग्ध वस्तु मिली हो। पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसी गुब्बारे की कर रही जांच
स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मिलकर गुब्बारे की जांच कर रही हैं। सदर पुलिस थानाधिकारी बगडू राम ने बताया कि कासम खान की ढाणी के पास गुब्बारा मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम को मौके पर भेजा गया है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को भी दी गई है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि ये गुब्बारा यहां तक कैसे पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरहदी इलाके में युद्धाभ्यास के कारण भी बढ़ी चिंता

हाल ही में जैसलमेर के समीपवर्ती जिले बीकानेर के महाजन में भारतीय सेना के अमेरिकी सेना के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास एवं कुछ दिन पहले पोकरण में युद्धाभ्यास एवं वायुसेना के लड़ाकू विमानों के आए दिन अभ्यास को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि इन सारी गतिविधियों की जासूसी के लिहाज से पड़ौसी देश की ओर से एंटीनानुमा गुब्बारे का इस्तेमाल किया जा सकता है। यही कारण है कि भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अब इस गुब्बारे के मिलने से सकते में आ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed