फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Balotra News: Burglars Steal Gold Ornaments from Devi Temple, Caught on CCTV

Balotra News: देवी मंदिर का ताला तोड़कर सोने के कीमती आभूषण ले भागे चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Thu, 08 May 2025 11:47 AM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Thu, 08 May 2025 11:47 AM IST
सार

जिले के आसोतरा गांव के प्राचीन मां भगवती आकाश देवी मंदिर से अज्ञात चोरों ने मूर्ति और गर्भगृह में रखे कीमती आभूषण चुरा लिए। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।

विज्ञापन
Balotra News: Burglars Steal Gold Ornaments from Devi Temple, Caught on CCTV
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के जसोल थाना क्षेत्र के आसोतरा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने गांव के मुख्य चौहटे पर स्थित प्राचीन मां भगवती आकाश देवी मंदिर को निशाना बनाते हुए चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार के ताले तोड़े और गर्भगृह में घुसकर मूर्ति पर चढ़े कीमती सोने के आभूषण चुरा लिए।

विज्ञापन


मंदिर के पुजारी को इस चोरी की जानकारी सुबह करीब 5:30 बजे पूजा-अर्चना के समय हुई। मंदिर में प्रवेश करते ही उन्होंने देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर जब गर्भगृह का दरवाजा देखा तो वह भी टूटा मिला और देवी की मूर्ति से सभी आभूषण गायब थे। इस घटना की सूचना पुजारी ने तुरंत गांव के सरपंच को दी, जिसके बाद जसोल थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर जसोल पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर का गहन निरीक्षण किया। मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में सामने आया कि चोरी की वारदात रात करीब 2 बजे हुई। कैमरों में कुछ संदिग्ध गतिविधियां कैद हुई हैं, जिनके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Barmer News: आगामी आदेश तक स्कूलों में अवकाश घोषित , परीक्षाएं स्थगित, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

इधर घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश है। लोगों ने इसे धार्मिक आस्था पर हमला बताया और पुलिस-प्रशासन से चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी व सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की है, जिसमें रात्रि गश्त बढ़ाने, उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने और गांव स्तर पर चौकीदार नियुक्त करने की बातें शामिल हैं।


जसोल थाना अधिकारी ने बताया कि मंदिर और आसपास के क्षेत्र के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा चुके हैं और कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह मामला पूर्व नियोजित प्रतीत हो रहा है और ऐसा अनुमान है कि चोरों को मंदिर की आंतरिक बनावट की पूर्व जानकारी थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और तकनीकी साक्ष्य व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है।

मां आकाश देवी मंदिर न केवल स्थानीय श्रद्धालुओं का आस्था केंद्र है, बल्कि आसपास के दर्जनों गांवों से लोग यहां पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। ऐसे में इस घटना से ग्रामीणों में गहरा असंतोष है और अब वे सामूहिक निर्णय लेकर आंदोलन की चेतावनी भी दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed