फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Jaisalmer: BJP leaders from Telangana-Rajasthan visited Jasoldham Chandrashekhar KK Vishnoi special puja

Jaisalmer: तेलंगाना-राजस्थान के BJP नेताओं ने किए जसोलधाम में दर्शन, चंद्रशेखर व केके विश्नोई ने की विशेष पूजा

Fri, 06 Jun 2025 10:57 PM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Fri, 06 Jun 2025 10:57 PM IST
सार

Jaisalmer News: मंदिर दर्शन के पश्चात संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि श्री राणीसा भटियाणीसा के दर्शन लाभ से अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति हुई। जसोलधाम में भक्ति, शारदा और समर्पण की गंगोत्री बहती है। यहां की सकारात्मकता, सात्विकता और स्वच्छता अत्यंत सराहनीय है।

विज्ञापन
Jaisalmer: BJP leaders from Telangana-Rajasthan visited Jasoldham Chandrashekhar KK Vishnoi special puja
भाजपा के दिग्गज नेता पहुंचे जसोलधाम, मंदिर में की पूजा-अर्चना

विस्तार

बालोतरा जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ तीर्थ स्थल जसोलधाम में स्थित श्री राणीसा भटियाणीसा मंदिर में भक्ति और आस्था का अद्वितीय संगम देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा तेलंगाना के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, केके विश्नोई उद्योग और वाणिज्य, खेल और युवा मामले, कौशल, रोजगार और उद्यमिता और नीति निर्माण विभाग मंत्री स्वतंत्र प्रभार राजस्थान सरकार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नवनीत सिंह राजपुरोहित, भाजपा कोषाध्यक्ष हैदराबाद अविनाश देवड़ा तथा तेलंगाना प्रवासी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेताओं ने श्री राणीसा भटियाणीसा, श्री बायोसा, श्री सवाईसिंह जी, श्री लाल बन्ना सा, श्री खेतलाजी एवं श्री काला-गौरा भैरव जी आदि मंदिर प्रांगण स्थित समस्त मंदिरों के दर्शन लाभ अर्जित किए।

विज्ञापन

 
भाजपा के दिग्गज नेताओं की इस धार्मिक देव दर्शन यात्रा के दौरान विद्वान पंडितों ने श्री राणीसा भटियाणीसा मंदिर में वैदिक मंत्रोचारण के साथ पारंपरिक रीति-रिवाज एवं विधि विधान से विशेष पूजा-अर्चना करवाई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Banswara: शव को राजमार्ग पर रखकर मौताणा मांगने वाले 17 आरोपी गिरफ्तार, आठ महीने बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर आगमन पर सभी अतिथियों का राजस्थानी परंपराओं से मंदिर संस्थान की ओर से समिति सदस्य गुलाबसिंह डंडाली की अगुवाई में भव्य स्वागत किया गया।
 
मंदिर दर्शन के पश्चात संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि श्री राणीसा भटियाणीसा के दर्शन लाभ से अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति हुई। जसोलधाम में भक्ति, शारदा और समर्पण की गंगोत्री बहती है। यहां की सकारात्मकता, सात्विकता और स्वच्छता अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने मंदिर परिसर की भव्यता की भी प्रशंसा की और संस्थान अध्यक्ष रावल किशन सिंह जी जसोल और समिति सदस्य कुंवर हरिश्चंद्र सिंह के प्रयासों को इस उत्कृष्ट धार्मिक स्थल के निर्माण के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ें- Jaisalmer: ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत BSF 38वीं वाहिनी ने निकाली 10 किलोमीटर पदयात्रा, दिया यह संदेश

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भरत भाई मोदी, पचपदरा विधायक डॉ. अरुण चौधरी, डॉ. महेश बिश्नोई एम्स जोधपुर, प्रसिद्ध भजन गायक प्रकाश माली, हितेश पटेल भाजपा जिला उपाध्यक्ष बालोतरा, अमराराम सुन्देशा भाजपा महामंत्री बालोतरा, महिपालसिंह करनोत भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बालोतरा, कांतिलाल हुंडिया पूर्व मंडल अध्यक्ष बालोतरा शहर, अरुण सालेचा जिला कोषाध्यक्ष भाजपा बालोतरा, दिनेश सुन्देशा जिला मंत्री भाजपा युवा मोर्चा बालोतरा समेत कई गणमान्य जन उपस्थित रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed