फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   SI Paper Leak Case Priyanka Goswami sister-in-law of mastermind of paper leak absconded mid-way

SI Paper Leak Case: पेपर लीक के मास्टरमाइंड की साली प्रियंका गोस्वामी बीच रास्ते से फरार, मोबाइल भी स्विच ऑफ

Sat, 22 Mar 2025 06:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 22 Mar 2025 06:40 PM IST
सार

SI Priyanka Goswami: एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में एक नया मोड़ आया है। ट्रेनी एसआई प्रियंका गोस्वामी, जिन्हें एसओजी ने पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह फरार है। प्रियंका पेपर लीक के मास्टरमाइंड पोरव कालेर की साली है।

विज्ञापन
SI Paper Leak Case Priyanka Goswami sister-in-law of mastermind of paper leak absconded mid-way
प्रियंका गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान पुलिस की एसआई भर्ती 2021 पेपर लीक मामले में एक बड़ा मोड़ आया है। जैसलमेर पुलिस लाइन में तैनात महिला ट्रेनी एसआई प्रियंका गोस्वामी को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन वह अचानक गायब हो गईं। प्रियंका को 18 मार्च को SOG मुख्यालय में पेश होने का आदेश दिया गया था। लेकिन 21 मार्च को जयपुर जाते समय वह रास्ते से लापता हो गईं। उनका मोबाइल फोन भी बंद हो गया, जिससे उनकी लोकेशन ट्रैस करना मुश्किल हो गया है। पुलिस और SOG की टीम अब उनकी तलाश में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


SOG को यह शक है कि प्रियंका गोस्वामी इस घोटाले में सीधे तौर पर शामिल हो सकती हैं। दरअसल, पेपर लीक का मास्टरमाइंड पोरव कालेर है, जिसे पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पोरव ने पूछताछ में खुलासा किया था कि 15 से 20 ट्रेनी SI को लीक हुआ पेपर पढ़ाया गया था। इस लिस्ट में उसकी साली प्रियंका गोस्वामी और उसकी दोस्त मोनिका का भी नाम सामने आया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कलेक्टर के आदेश पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, पांच क्लीनिक सीज किए
विज्ञापन
विज्ञापन


SOG ने इस मामले में कई ट्रेनी SI को पूछताछ के लिए बुलाया था, जिनमें से कुछ को संदेह के आधार पर हिरासत में भी लिया गया है। लेकिन जब प्रियंका को पूछताछ के लिए बुलाया गया, तो उन्होंने मुख्यालय पहुंचने के बजाय अचानक गायब होने का फैसला किया। इस घटना से उनकी भूमिका और ज्यादा संदिग्ध हो गई है।

 

SI Paper Leak Case Priyanka Goswami sister-in-law of mastermind of paper leak absconded mid-way
प्रियंका गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला

कैसे हुई प्रियंका की गुमशुदगी?
प्रियंका गोस्वामी जैसलमेर से जयपुर के लिए निकली थीं, लेकिन रास्ते में ही उनका फोन बंद हो गया और उनकी लोकेशन गायब हो गई। पुलिस को शक है कि उन्होंने खुद को छिपाने के लिए कोई योजना पहले से ही बना रखी थी। SOG के ADG वीके सिंह ने कहा कि हमें अलग-अलग माध्यमों से ट्रेनी SI के खिलाफ शिकायतें मिली थीं। जांच के दौरान हमें पता चला कि कई ट्रेनी SI ने गलत तरीके से परीक्षा पास की है। जब उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया, तो कुछ ने सहयोग किया। लेकिन कुछ ने खुद को छिपा लिया। प्रियंका का अचानक गायब हो जाना यह साबित करता है कि वह इस गड़बड़ी में शामिल हो सकती हैं।

अब तक की जांच और आगे की कार्रवाई
SOG की टीम अब राजस्थान पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की मदद से प्रियंका गोस्वामी की तलाश कर रही है। प्रियंका के बैंक अकाउंट, फोन कॉल डिटेल और यात्रा से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। उनके रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों से पूछताछ की जा रही है, ताकि उनके छिपने की जगह का पता लगाया जा सके। पुलिस ने सभी बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और हाइवे पर निगरानी बढ़ा दी है। SOG इस मामले में शामिल अन्य ट्रेनी SI की भी जांच कर रही है, क्योंकि कई और नाम भी संदेह के घेरे में हैं। यदि प्रियंका जल्द ही नहीं मिलती हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: फिर बुलंद हुए चोरों के हौसले, फास्ट फूड सेंटर से आइसक्रीम-कोल्डड्रिंक समेत 12 हजार लेकर फरार हुए बदमाश

SI भर्ती 2021 पेपर लीक मामला पहले से ही राजस्थान में एक बड़ा घोटाला बन चुका है। प्रियंका गोस्वामी के फरार होने से यह मामला और भी गंभीर हो गया है। पुलिस अब इस मामले को पूरी तरह सुलझाने के लिए जल्द से जल्द प्रियंका को ढूंढने की कोशिश कर रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed