फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Ravindra Singh Bhati Interview: Bhati said there was public order for triangular contest

Ravindra Singh Bhati Interview: त्रिकोणीय मुकाबले पर बोले भाटी, जनता का आदेश था, इसलिए उतरा हूं मैदान में

Mon, 22 Apr 2024 05:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर/जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर/जैसलमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 22 Apr 2024 05:31 PM IST
सार

बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर निर्दलीय ताल ठोककर मामले को त्रिकोणीय बनाने वाले रविंद्र सिंह भाटी ने अमर उजाला से खास बातचीत की। आइए जानते हैं एक्सक्लूसिव बातचीत में भाटी ने किन सवालों के जवाब दिए। 

विज्ञापन
Ravindra Singh Bhati Interview: Bhati said there was public order for triangular contest
रविंद्र सिंह भाटी से विशेष बातचीत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में लोकसभा चुनावों के दूसरे चरण का प्रचार 24 अप्रैल को खत्म हो जाएगा। इसके बाद 26 को वोटिंग होनी है। यहां बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है। भाजपा और कांग्रेस के बीच इस बार निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी भी ताल ठोक रहे हैं। उनका सोशल मीडिया पर भारी क्रेज है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


हालांकि चुनावों से पहले भाजपा ने भाटी को मनाने की काफी कोशिशें की थीं। वहीं भाटी का कहना है कि संवाद उनका आज भी सब से है, लेकिन जनता का आदेश था इसलिए भाटी मैदान में हैं। आइए जानते अमर उजाल से भाटी की विशेष बातचीत के बारे में...
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल: जैसलमेर में सेब(रविंद्र सिंह भाटी का चुनाव चिह्न) थोड़े ज्यादा डिमांड में हैं?
जवाब: बिल्कुल सेब तो पूरे जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा और हर जिले में डिमांड में है। वैसे भी बढ़ना ही है। जनता का आशीर्वाद जो मिल रहा है।
सवाल: आपका रोड शो देखा तो देवानंद का एक गाना याद आ गया?
जवाब: सभी ने गले भी लगाया, सभी ने आशीर्वाद भी दिया और 26 तारीख को पेटियां फुल करके भी भेजेंगे। संवाद मेरे सभी से आज भी हैं। ठीक है, स्थितियां-परिस्थितयां बनती रहती है। जनता का आदेश था इसलिए रविंद्र मैदान में है।
सवाल: कहावत है कि जितनी चादर उनते पैर-क्या रविंद्र सिंह की डिक्शनरी में ये कहावतें हैं?
जवाब: जनता का जो आदेश था रविंद्र वही करता है। लोगों का आदेश था मैं आया। विधानसभा का चुनाव आया। कई तरह की स्थितियां-परिस्थितियां बनीं। लोगों ने कहा चुनाव लड़ो। मैंने कहा कि इतना बड़ा मैकेनिज्म नहीं है तो लोगों ने कहा कि चुनाव हम लड़ेंगे। ये जनता है, जिन्होंने रविंद्र को फर्श से अर्श पर पहुंचाया है।

सवाल: एक तरफ भाजपा, दूसरी तरफ कांग्रेस और बीच में एक युवा जो अपनी जिद पर अड़ा हुआ है। कैसे देखते हैं इसे?
जवाब: मुझे विश्वास है कि जैसलमेर-बाड़मेर की जनता मुझे आशीर्वाद देगी। आने वाले 4 जून का दिन एक ऐतिहासिक दिन होगा और मुझे जनता की सेवा करने का मौका मिलेगा।
सवाल: भाजपा के कैलाश चौधरी कहते हैं कि केवल फेसबुक और सोशल मीडिया पर थोड़ा बहुत करने से चुनाव थोड़ी जीता जाता है?
जवाब: ठीक बात है…ये तो 4 जून को पता चल जाएगा कि कौन फेसबुक पर है और कौन धरातल पर है… और रही बात थोड़ी बहुत तो आपने जनता का प्यार और आशीर्वाद देखा, उससे स्थितियां स्पष्ट हैं।
सवाल: आपने अपने भाषण में ढाई किलो के हाथ का जिक्र किया, वो क्या था?
जवाब: मैं सुन रहा हूं कि यहां बहुत से सेलिब्रिटी आएंगे। सनी देओल का भी नाम लिया जा रहा है। उनके लिए कहा जाता है कि ढाई किलो का हाथ है। मैं कहता हूं कि ढाई किलो का हाथ होगा, लेकिन हमारे लिए तो यह पाव भर की अंगुली ही काफी है क्योंकि ईवीएम पर बटन तो यही दबाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed