फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Rajasthan Ramdevra Mela 2024 Bomb Threat Police on High Alert Jaisalmer News in Hindi

Rajasthan: जैसलमेर के रामदेवरा मेले में बम धमाके की धमकी के बाद हाई अलर्ट, मंदिर खाली कराया गया

Wed, 11 Sep 2024 11:13 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 11 Sep 2024 11:13 AM IST
सार

Rajasthan: रामदेवरा में चल रहे मेले में मंगलवार रात 9:30 बजे बम धमाके की धमकी दी गई है। जैसलमेर एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि जीआरपी के हेड कॉन्स्टेबल को पोकरण रेलवे स्टेशन पर एक पर्ची मिली थी। इसमें लिखा था कि कपड़े के बने घोड़े लेकर आ रहे जातरुओं की जांच कीजिए, उसमें बम हो सकता है।
 

विज्ञापन
Rajasthan Ramdevra Mela 2024 Bomb Threat Police on High Alert Jaisalmer News in Hindi
बम धमाके की धमकी के बाद हाई अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसलमेर जिले के प्रसिद्ध रामदेवरा मंदिर में बम धमाके की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। पोकरण रेलवे स्टेशन पर एक पर्ची मिली है, जिसमें कपड़े से बने घोड़ों में बम होने की आशंका जताई गई है। पर्ची में लिखा गया कि इन घोड़ों के अंदर विस्फोटक छिपाया जा सकता है और आतंकवादी इन्हें मंदिर को उड़ाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन


पर्ची मिलने के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां तुरंत हरकत में आईं। मंदिर के चारों ओर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, और मंदिर परिसर से कपड़े के बने सभी घोड़ों को बाहर निकाल दिया गया है। खुफिया एजेंसियां पूरी जांच कर रही हैं ताकि संभावित खतरे को टाला जा सके। मंदिर को तुरंत खाली कराया गया और श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।
विज्ञापन


जांच के लिए विशेष बम निरोधक दस्ते और आतंकवाद निरोधी दस्ते को मौके पर बुलाया गया है। मंदिर परिसर और उसके आसपास के इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बम निरोधक दस्ते द्वारा घोड़ों और अन्य संदिग्ध वस्तुओं की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामदेवरा मंदिर राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा रामदेव के दर्शन करने आते हैं। वर्तमान में मंदिर की सुरक्षा को लेकर कोई जोखिम नहीं लिया जा रहा है और स्थानीय प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed