फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Jaisalmer Website of Tanot Mata Temple you can book online to stay in Dharamshala and see border

Jaisalmer: तनोट माता मंदिर की वेबसाइट लांच, धर्मशाला में रुकने और बॉर्डर देखने के लिए ऑनलाइन कर सकेंगे बुकिंग

Fri, 15 Mar 2024 08:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 15 Mar 2024 08:13 PM IST
सार

भारत-पाक बॉर्डर स्थित तनोट माता मंदिर की वेबसाइट बन गई है, शुक्रवार को उसे लांच किया गया। सीमा सुरक्षा बल के नॉर्थ सेक्टर के डीआईजी योगेंद्र सिंह राठौड़ ने इस वेबसाइट को लांच किया।

विज्ञापन
Jaisalmer Website of Tanot Mata Temple you can book online to stay in Dharamshala and see border
वेबसाइट लांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसलमेर में भारत-पाक बॉर्डर स्थित तनोट माता मंदिर की वेबसाइट बन गई है। शुक्रवार को उसे लांच किया गया है। सीमा सुरक्षा बल के नॉर्थ सेक्टर के डीआईजी योगेंद्र सिंह राठौड़ ने इस वेबसाइट को लांच किया। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के कई अधिकारी, जवान और श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान डीआईजी योगेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जैसलमेर के रामगढ़ इलाके के गांव तनोट में विश्व प्रसिद्ध तनोट राय माता मंदिर अपने अत्यंत प्रभावशाली रूप के कारण भारत वर्ष में प्रसिद्ध है।

विज्ञापन


इस मंदिर की देवी को बम वाली माता के नाम से प्रसिद्धि प्राप्त है। इस मंदिर में पूजा अर्चना व देखरेख सीमा सुरक्षा बल को सुपुर्द है। सीमा सुरक्षा बल ने आगे बढ़ते हुए इस मंदिर के उत्थान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी कड़ी में एक कदम और आगे बढ़ते हुए शुक्रवार को क्षेत्रीय मुख्यालय जैसलमेर (उतर) के डीआईजी योगेंद्र सिंह राठौड़ ने तनोट माता मंदिर की वेबसाइट लांच की है। www.shritanotmatamandirtrust.com के नाम से लांच हुई इस वेबसाइट में श्रद्धालुओं के लिए मंदिर की जानकारी के साथ-साथ कई सुविधाओं को ऑनलाइन किया गया है।
विज्ञापन


धर्मशाला में रूम बुक करने के साथ बॉर्डर पास बनाने की सुविधा वेबसाइट में मंदिर की जानकारी के साथ-साथ इस वेबसाइट की लांचिंग के साथ ही मिलने वाले मुख्य सुविधाओं में तनोट से बॉर्डर जाने के लिए पास बनाना, तनोट माता मंदिर में धर्मशाला में रूम बुक करना जैसी सुविधा आमजन के लिए उपलब्ध करवाई गई है। अब भारत पाक बॉर्डर स्थित इस मंदिर के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई परेशानी पेश नहीं आएगी। इस दौरान 166 वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट वीरेंद्र पाल सिंह व अन्य अधिकारियों और जवानों के साथ-साथ आए हुए श्रद्धालु भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed