{"_id":"68ef2600a1320e3c410e8e20","slug":"jaisalmer-bus-fire-five-of-a-family-killed-in-tragedy-man-dies-with-wife-and-three-children-on-final-journe-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer Bus Fire: हादसे में एक ही परिवार के पांच की मौत, पत्नी और तीन मासूमों के साथ खत्म हुआ जिंदगी का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer Bus Fire: हादसे में एक ही परिवार के पांच की मौत, पत्नी और तीन मासूमों के साथ खत्म हुआ जिंदगी का सफर
Wed, 15 Oct 2025 10:11 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 15 Oct 2025 10:11 AM IST
सार
जैसलमेर बस हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। इस हादसे में सेतरावा के महेंद्र मेघवाल का पूरा परिवार लपटों में समा गया, एक ही झटके में पांच जिंदगियां राख में बदल गईं।
विज्ञापन
एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जैसलमेर–जोधपुर हाईवे पर मंगलवार दोपहर हुई बस आगजनी की दर्दनाक घटना ने कई घरों के चिराग बुझा दिए। इस भीषण हादसे में जोधपुर जिले के सेतरावा क्षेत्र के लवारन गांव निवासी महेंद्र मेघवाल का पूरा परिवार मौत की लपटों में समा गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र मेघवाल जैसलमेर के गोला-बारूद डिपो में कार्यरत थे और अपने परिवार के साथ इंद्रा कॉलोनी, जैसलमेर में किराए के मकान में रहते थे। मंगलवार को वे किसी निजी कार्य से पत्नी और तीन छोटे बच्चों के साथ जोधपुर जा रहे थे, लेकिन किसे पता था कि यह सफर उनका आखिरी साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: जयपुर-अजमेर हाईवे पर बड़ा टला: बेंजीन टैंकर में लगी आग, चालक की सूझबूझ और SHO की तत्परता से बची जनहानि
थईयात गांव के पास अचानक बस में आग लग गई और देखते ही देखते मौत की लपटों ने सभी यात्रियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महेंद्र, उनकी पत्नी और तीनों मासूम बच्चे मौके पर ही जलकर असमय मौत के शिकार हो गए।
हादसे के बाद सेतरावा का लवारन गांव सदमे में है। जहां कभी इस परिवार के बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब सिर्फ मातम का सन्नाटा है। पड़ोसी और रिश्तेदारों की आंखों से आंसू थम नहीं रहे हैं।