{"_id":"6637847e1938e9dcf70a3907","slug":"jaisalmer-bsf-jawan-commits-suicide-by-hanging-himself-from-a-tree-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer: बीएसएफ जवान ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या, बबलियानावाला पोस्ट पर थी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer: बीएसएफ जवान ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या, बबलियानावाला पोस्ट पर थी तैनाती
Sun, 05 May 2024 06:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 05 May 2024 06:37 PM IST
सार
आत्महत्या करने वाले जवान की पहचान आसाम निवासी मुकुंदा डे के रूप में हुई है, जोकि बीएसएफ में कांस्टेबल था और बबलियानावाला पोस्ट पर तैनात था।
विज्ञापन
बीएसएफ जवान ने की खुदकुशी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले की भारत-पाकिस्तान सरहद पर स्थित बबलियानावाला पोस्ट पर तैनात एक बीएसएफ जवान ने रविवार सुबह पेड़ में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर तनोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई। फिलहाल जवान के आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रविवार सुबह जैसलमेर से करीब 140 किलोमीटर दूर भारत-पाकिस्तान सरहद पर स्थित बबलियानावाला पोस्ट से सूचना मिली। बताया गया कि वहां तैनात बीएसएफ जवान ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
पोस्ट में तैनात बीएसफएफ अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे के अचानक जवान के आत्महत्या करने की खबर मिली। पोस्ट में तैनात दूसरे जवान घटनास्थल के पास से गुजर रहे थे तब उनकी निगाह पड़ी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आत्महत्या करने वाले जवान की पहचान आसाम निवासी मुकुंदा डे के रूप में हुई है, जोकि बीएसएफ में कांस्टेबल था और बबलियानावाला पोस्ट पर तैनात था।
विज्ञापन