{"_id":"67888bc0bfeacc397a0d29eb","slug":"jaisalmer-bird-flu-confirmed-in-investigation-report-of-death-of-migratory-birds-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer: प्रवासी पक्षियों की मौत के बाद आई जांच रिपोर्ट से दहशत, जैसलमेर में बर्ड फ्लू का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer: प्रवासी पक्षियों की मौत के बाद आई जांच रिपोर्ट से दहशत, जैसलमेर में बर्ड फ्लू का अलर्ट
Thu, 16 Jan 2025 10:02 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 16 Jan 2025 10:02 AM IST
सार
जैसलमेर में प्रवासी पक्षियों की मौत के बाद बर्ड फ्लू की पुष्टि से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। भोपाल लैब की रिपोर्ट में 9 मृत कुरजां पक्षियों में बर्ड फ्लू का संक्रमण पाया गया। जिला कलेक्टर ने सभी विभागों की आपात बैठक बुलाकर बचाव और निगरानी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बर्ड फ्लू (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
पिछले कई दिनों से जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से 9 कुरजां पक्षियों के शव मिलने की घटना के बाद से प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया है। पक्षी विशेषज्ञ लगातार इसके कारण तलाशने में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
बुधवार देर शाम भोपाल लैब से आई मृत पशुओं की जांच रिपोर्ट ने सभी को चौका दिया, जिसमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद जिला कलेक्टर प्रताप सिंह ने अधिकारियों की बैठक ली। इसमें चिकित्सा विभाग, पक्षी विशेषज्ञ, प्रशासनिक अधिकारी, वेटेनरी विभाग, आपदा प्रबंधन एवं वन विभाग के अधिकारियों सहित अन्य ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में इस वाइरस से निपटने को टीमों का गठन कर विशेष सावधानी बरतने के दिए निर्देश दिए गए। प्रवासी पक्षियों की मौत होने से लोगों में डर का माहौल। जिला प्रशासन ने तत्काल एक प्रारंभिक बचाव टीम का किया गठन। पशु पालन विभाग व वन विभाग की संयुक्त रूप से भी एक टीम बनाई गई इनके अधिकारियों द्वारा तालाबों व विभिन्न जलाशयों पर गश्त बढ़ाई।
पड़ोसी देश की साज़िश की भी आशंका
चूंकि संक्रमण प्रवासी पक्षियों में मिला है सो यह भी आशंका जताई जा रही है कि पड़ोसी देश पाकिस्तान इस बर्ड फ्लू का संक्रमण भारतीय पक्षियों में फैलाने की साज़िश रच रहा है। हालांकि फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। अभी प्रशासन का एक मात्र लक्ष्य इस संक्रमण को फैलने से रोकना है।