फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Jaisalmer 10 days long strike in deer hunting case ends know what was agreed upon

Jaisalmer: हिरण शिकार मामले में 10 दिन से जारी धरना समाप्त, जानें किस पर बनी सहमति

Fri, 16 Feb 2024 07:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 16 Feb 2024 07:31 PM IST
सार

वन्यजीव प्रेमियों की मांग थी कि मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए। इस मामले में शामिल वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
Jaisalmer 10 days long strike in deer hunting case ends know what was agreed upon
धरना समाप्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसलमेर के हिरण शिकार मामले में कलेक्टर ऑफिस के सामने पिछले 10 दिनों से जारी धरना शुक्रवार को समाप्त हो गया। जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी के समझाने पर धरना दे रहे वन्य जीव प्रेमियों और विश्नोई समाज के लोगों ने जूस पीकर धरना समाप्त किया।

विज्ञापन


इस दौरान पूर्व विधायक सांग सिंह भाटी, जिला प्रमुख प्रताप सिंह बीजेपी नेता सुनीता भाटी व हिम्मता राम चौधरी मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक छोटू सिंह भाटी ने हिरण शिकार मामले की निष्पक्ष जांच करवाने व शिकार मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्सने के आश्वासन के बाद वन्य जीव प्रेमी माने। 10 दिनों से कलेक्टर ऑफिस के सामने जारी धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मोहनगढ़ नहरी इलाके में 23 जनवरी को हिरण शिकार हुआ था। हिरण शिकार की घटना और लगातार हो रहे मामलों को लेकर वन्य जीव प्रेमियों ने कलेक्टर ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना लगाया। वन्यजीव प्रेमियों की मांग थी कि मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए और इस मामले में शामिल वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। शुक्रवार को एमएलए छोटू सिंह भाटी ने धरना दे रहे वन्य जीव प्रेमियो को समझाया। एमएलए द्वारा समझाने के बाद वन्य जीव प्रेमियों और विश्नोई समाज के लोगों ने अपना धरना समाप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed