फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   holiday declared in all schools up to 12th standard in jaisalmer examinations postponed district collector gav

Jaisalmer News: जिला कलक्टर का बड़ा आदेश, 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी, परीक्षाएं स्थगित

Thu, 08 May 2025 12:41 PM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Thu, 08 May 2025 12:41 PM IST
सार

जैसलमेर जिले में तेज गर्मी और संभावित आपात स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिला कलक्टर प्रताप सिंह, जो कि आपदा प्रबंधन के अध्यक्ष भी हैं, ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 30 के तहत जिले के सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी है।
 

विज्ञापन
holiday declared in all schools up to 12th standard in jaisalmer examinations postponed district collector gav
जैसलमेर में कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों के लिए आगामी आदेश तक अवकाश रहेगा

विस्तार

जैसलमेर जिले में तेज गर्मी और संभावित आपात स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिला कलक्टर प्रताप सिंह, जो कि आपदा प्रबंधन के अध्यक्ष भी हैं, ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 30 के तहत जिले के सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी है।
विज्ञापन


इस आदेश के अनुसार, 8 मई 2025 से जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूलों, मदरसों, आंगनबाड़ी केंद्रों, प्ले स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थाओं में कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों के लिए छुट्टी रहेगी। इसके साथ ही, इस दिन से होने वाली गृह परीक्षाएं और अन्य मूल्यांकन भी स्थगित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


संस्था प्रधानों और स्टाफ को स्कूल में रहना अनिवार्य

जिला प्रशासन ने साफ किया है कि स्कूल के प्रधानाचार्य और सभी शिक्षक स्कूल के समयानुसार उपस्थित रहेंगे। अगर यह आदेश नहीं माना गया तो संबंधित अधिकारी या संस्था प्रमुख के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  रेतीले धोरों में मिली बम जैसी संदिग्ध वस्तु, इलाके में मचा हड़कंप, प्रशासन अलर्ट मोड पर

छात्रों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण

प्रशासन ने बताया कि यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए लिया गया है। वर्तमान मौसम और राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम जरूरी था। इससे पहले भीषण गर्मी के कारण कई जगहों से विद्यार्थियों की तबीयत खराब होने की खबरें आई थीं। जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे इस आदेश का पालन करें और बच्चों को बिना जरूरी के बाहर न जाने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed