{"_id":"681b4d56683332d758091a43","slug":"high-alert-at-jaisalmer-railway-station-intensive-monitoring-by-rpf-and-grp-security-tightened-after-operation-sindoor-jaisalmer-news-c-1-1-noi1407-2917614-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer: रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट; RPF और GRP की सघन निगरानी...ऑपरेशन सिंदूर के बाद सुरक्षा का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer: रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट; RPF और GRP की सघन निगरानी...ऑपरेशन सिंदूर के बाद सुरक्षा का जायजा
Wed, 07 May 2025 07:08 PM IST
जैसलमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: जैसलमेर ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 07:08 PM IST
सार
Jaisalmer: रेलवे प्रशासन को यह अंदेशा है कि हवाई मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट के चलते अब रेलमार्ग पर अत्यधिक यात्री भार देखा जा सकता है। इसी संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा में किसी भी प्रकार की ढिलाई न हो, इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती जिले जैसलमेर में ऑपरेशन सिंदूर के बाद उत्पन्न सुरक्षा स्थिति को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जिला प्रशासन और रेलवे प्रशासन ने मिलकर सुरक्षा के मोर्चे को पूरी तरह मजबूत कर दिया है। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और हर आने-जाने वाले व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है।
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और GRP ने स्टेशन परिसर को चारों ओर से घेरते हुए सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया है। संदिग्ध व्यक्ति या सामान को तुरंत चिन्हित कर जांच की जा रही है। इसके लिए बॉडी स्कैनर, मेटल डिटेक्टर, और CCTV कैमरों की सहायता ली जा रही है। रेलवे स्टेशन पर अब हर यात्री की पहचान और उनके सामान की गहनता से जांच की जा रही है ताकि किसी भी तरह की सुरक्षा में चूक न हो।
रेलवे सुपरिटेंडेंट जैसलमेर पंकज झा ने बताया कि जैसलमेर रेलवे स्टेशन वर्तमान में हाई अलर्ट पर है। हम पूरी सतर्कता के साथ हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। सभी सुरक्षा अधिकारी और जवान हथियारों और जरूरी उपकरणों से लैस हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हमारी टीमें हर समय तैयार हैं।
विज्ञापन
हाई अलर्ट की स्थिति को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। NWR के महाप्रबंधक कार्यालय से निर्देश जारी करते हुए सभी अधीनस्थ डीआरएम कार्यालयों और विभाग प्रमुखों को सूचित किया गया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से ड्यूटी पर लौटें। इस आदेश के तहत जोधपुर मंडल सहित सभी जोन में जिन कर्मचारियों की पूर्व स्वीकृत छुट्टियां थीं, उन्हें भी तत्काल निरस्त कर ड्यूटी पर वापस बुलाया गया है।
रेलवे प्रशासन को यह अंदेशा है कि हवाई मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट के चलते अब रेलमार्ग पर अत्यधिक यात्री भार देखा जा सकता है। इसी संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा में किसी भी प्रकार की ढिलाई न हो, इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है। यात्रियों की जांच के दौरान यदि कोई संदिग्ध वस्तु या व्यवहार सामने आता है, तो तुरंत उस पर कार्रवाई की जा रही है।
पढ़ें: बीएसएल फैक्ट्री पर एयर स्ट्राइक का परिदृश्य बनाकर परखी तैयारी, मॉक ड्रिल का प्रदर्शन
स्टेशन परिसर में सुरक्षा बलों की दिन-रात ड्यूटी लगाई गई है। RPF और GRP के अधिकारी, जवान, महिला सुरक्षाकर्मी, और खुफिया एजेंसियों के लोग भी स्टेशन पर मौजूद हैं। विशेष रूप से ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के समय जांच अभियान तेज कर दिया गया है। यात्रियों के सामान को मैनुअली और मशीनों के माध्यम से स्कैन किया जा रहा है। प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, टिकट काउंटर और स्टेशन के प्रवेश एवं निकास मार्गों पर जवान तैनात किए गए हैं।
सुरक्षा के इस कड़े बंदोबस्त के बीच आम यात्रियों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत सुरक्षा बलों को दें और जांच में सहयोग करें। यात्रियों को समय से पहले स्टेशन पहुंचने, सामान खुला रखने, पहचान पत्र साथ रखने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
जैसलमेर देश की संवेदनशील सीमाओं से सटा हुआ जिला है। ऐसे में ऑपरेशन सिंदूर के बाद सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं। सीमावर्ती इलाकों के अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार, होटल और सार्वजनिक स्थानों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।