फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Balotra News Encounter between poppy smugglers and police one injured and another smuggler arrested car seized

Balotra News: डोडा-पोस्त तस्करों और पुलिस में मुठभेड़, एक घायल और दूसरा तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त

Thu, 01 May 2025 03:26 PM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Thu, 01 May 2025 03:26 PM IST
सार

कार नाकाबंदी स्थल के पास पहुंची, तस्करों ने रुकने की बजाय बैरिकेड्स तोड़ने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने संयम रखते हुए जवाबी फायरिंग की।

विज्ञापन
Balotra News Encounter between poppy smugglers and police one injured and another smuggler arrested car seized
पुलिस ने घटना स्थल सील कर पूरी जगह का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोतरा जिले के सिवाना थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब डोडा-पोस्त की तस्करी कर रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। लेकिन पुलिस ने साहसिक जवाबी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गोली मारकर घायल कर दिया। जबकि दूसरे तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से डोडा-पोस्त से भरी कार जब्त कर ली है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुलिस को खुफिया सूत्रों से सूचना मिली थी कि डोडा-पोस्त से लदी एक ब्रेजा कार सिवाना की ओर आ रही है। इस पर सिवाना डीएसपी नीरज कुमार शर्मा के निर्देशन में सिवाना थाना पुलिस, डीसीआरबी और डीएसटी टीम को सक्रिय किया गया। सुबह-सवेरे ही हिंगलाज मंदिर के पास रणनीतिक तौर पर नाकाबंदी की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अलर्ट मोड पर जालौर पुलिस, भीनमाल में बाहरी लोगों की हो रही गहन जांच और वेरिफिकेशन
विज्ञापन
विज्ञापन


नाकाबंदी तोड़ते हुए तस्करों ने की फायरिंग
जैसे ही संदिग्ध ब्रेजा कार नाकाबंदी स्थल के पास पहुंची, तस्करों ने रुकने की बजाय बैरिकेड्स तोड़ने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने संयम रखते हुए जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान तस्कर रमेश पुत्र पनाराम, निवासी जैसार (चौहटन) के हिप पर गोली लग गई। घायल तस्कर को तत्काल सिवाना अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरे तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।


एसपी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही बालोतरा एसपी हरिशंकर मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) और एमओबी (मोबाइल ऑपरेशन ब्रांच) की टीमों को बुलाकर सबूत एकत्रित किए गए। पुलिस ने घटना स्थल को सील कर पूरी जगह का गहन निरीक्षण किया। कार से भारी मात्रा में डोडा-पोस्त बरामद हुआ है, जिसकी मात्रा का आकलन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: एसएमएस में हुई दुर्लभ सर्जरी, बचपन से दिल और फेफड़ों के पास थी किडनी, 5 सेमी बड़ा स्टोन निकाला

सिवाना डीएसपी नीरज शर्मा ने बताया कि तस्कर पेशेवर किस्म के अपराधी हैं, जो आए दिन नशे के कारोबार को अंजाम देते हैं। लेकिन पुलिस की सक्रियता और योजना के चलते यह प्रयास विफल हो गया। एसपी हरिशंकर ने भी स्पष्ट किया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस तरह की गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस इस पूरे गिरोह की जड़ों तक पहुंचने के लिए पूछताछ कर रही है। पकड़े गए तस्कर से गैंग के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जानकारी ली जा रही है। जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed