फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Jaisalmer News: A wave of faith swelled in Jasoldham, lakhs of devotees took blessings by visiting Shri Ranisa

Jaisalmer News: जसोलधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने मां जसोल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया

Tue, 10 Jun 2025 01:57 PM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Tue, 10 Jun 2025 01:57 PM IST
सार

जिले के जसोलधाम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। श्री राणी भटियाणी मंदिर संस्थान में इस आयोजन के लिए की गई व्यवस्थाओं से पूरा कार्यक्रम बगैर किसी परेशानी के संपन्न हुआ।

विज्ञापन
Jaisalmer News: A wave of faith swelled in Jasoldham, lakhs of devotees took blessings by visiting Shri Ranisa
मां जसोल के दरबार में लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

विस्तार

जैसलमेर के जसोल स्थित श्री राणी भटियाणी मंदिर संस्थान (जसोलधाम) में ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में आयोजित इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम ने न सिर्फ परंपराओं की गरिमा को बढ़ाया, बल्कि मंदिर संस्थान के अनुशासित और समर्पित प्रबंधन की भी एक मिसाल पेश की।

विज्ञापन


भीड़ के बावजूद मंदिर परिसर में समस्त व्यवस्थाएं सुसंगठित और सुचारू रूप से संचालित रहीं। पूजा-अर्चना से लेकर रात्रि जागरण तक सभी धार्मिक अनुष्ठानों का संचालन सुव्यवस्थित रहा। मां जसोल का भव्य शृंगार, दीपों की झिलमिलाहट और भक्ति रस में डूबा वातावरण श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से भरता रहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: पीलूपुरा में ट्रेन रोकने वालों पर एफआईआर दर्ज होनी शुरू, आरपीएफ के पास हैं पुख्ता सबूत
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रयोदशी के दिन सवेरे में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्री राणीसा भटियाणीसा, श्री बायोसा, श्री सवाईसिंहजी, श्री लाल बन्नासा, श्री खेतलाजी और काला-गौरा भैरवजी की विधिपूर्वक पूजा की गई। रात्रि जागरण में स्थानीय भजन गायकों की प्रस्तुतियों ने भक्तों को भक्ति-सागर में डुबो दिया।

सुरक्षा और सुविधाओं की दृष्टि से भी मंदिर संस्थान ने सीसीटीवी निगरानी, अनाउंसमेंट सिस्टम, मिस्ट कूलिंग, ट्रैफिक कंट्रोल, गोल्फ कार्ट सुविधा, शीतल जल और प्रसाद वितरण जैसी व्यवस्थाएं की थीं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार असुविधा से निजात मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed