फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   A huge fire broke out in the pipe factory of Majiwala in Balotra, smoke visible from several kilometres away

Jaisalmer: बालोतरा में पाइप फैक्ट्री में लगी आग, कई किमी दूर से दिखा धुएं का गुबार, तीन घंटे बाद पाया काबू

Sat, 07 Jun 2025 02:25 PM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Sat, 07 Jun 2025 02:25 PM IST
विज्ञापन
A huge fire broke out in the pipe factory of Majiwala in Balotra, smoke visible from several kilometres away
प्लास्टिक पाइप बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक लगी भीषण आग
बालोतरा उपखंड क्षेत्र के माजीवाला गांव में स्थित एक प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री में शुक्रवार शाम को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उससे उठता काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। आग की लपटों और धुएं को देखकर आस-पास के ग्रामीणों में भी दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारी जान बचाकर बाहर भागे। गनीमत रही कि हादसे के समय फैक्ट्री का काम लगभग समाप्त हो चुका था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


दमकलों ने तीन घंटे में पाया काबू, प्रशासन मौके पर
आग लगने की सूचना मिलते ही नगर परिषद की दमकल और सीईटीपी की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं। थोड़ी देर में उपखंड अधिकारी अशोक कुमार और जसोल थानाधिकारी चंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की कमान संभाली। दमकलकर्मियों को आग बुझाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी क्योंकि फैक्ट्री में प्लास्टिक पाइप और कच्चा माल बड़ी मात्रा में मौजूद था, जो अत्यधिक ज्वलनशील था। आग तेजी से फैलती गई और देखते ही देखते फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। दमकलों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जबकि कूलिंग का काम देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन


 ये भी पढ़ें:  'डॉ. साहब का नाम लिया, समझो काम हो गया', बेनीवाल का मीणा पर तंज; खास बातचीत में और क्या बोले
विज्ञापन
विज्ञापन


शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका, फैक्ट्री को लाखों का नुकसान
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इस हादसे में फैक्ट्री को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। आग में फैक्ट्री में तैयार पाइप, कच्चा माल, मशीनें और गोदाम का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो गया। फिलहाल आग लगने के कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण माना जा रहा है। एसडीएम अशोक कुमार ने मौके का निरीक्षण कर फैक्ट्री प्रबंधन को भविष्य में अग्नि सुरक्षा के सभी जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी नहीं की जा सकती।
 

प्लास्टिक पाइप बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक लगी भीषण आग

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed