फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   55th GST Council Meeting Finance Minister Nirmala Sitharaman reached Jaisalmer GST Council meeting

55th GST Council Meeting: बैठक में राज्यों की देश के आर्थिक विकास में भागीदारी पर चर्चा, रखे गए कई प्रस्ताव

Fri, 20 Dec 2024 10:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 20 Dec 2024 10:59 PM IST
सार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को जैसलमेर पहुंचीं। जहां डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने उनका स्वागत किया। वित्त मंत्री यहां जीएसटी परिषद की 55वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगी।

विज्ञापन
55th GST Council Meeting Finance Minister Nirmala Sitharaman reached Jaisalmer GST Council meeting
निर्मला सीतारमण का स्वागत करती हुई दीया कुमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को 55वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में शामिल होने के लिए जैसलमेर पहुंचीं। उनका जैसलमेर एयरपोर्ट पर राज्य की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान मौके पर जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी, समाजसेवी विक्रम सिंह नाचना, पवन सिंह भाटी, अरुण पुरोहित समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। वहीं, केंद्रीय वित्त मंत्री का एयरपोर्ट पर जिला कलेक्टर प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने अगवानी की।

विज्ञापन


दरअसल, 21 दिसंबर को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण होटल मैरियट में सुबह 11 बजे से 1:45 बजे तक 55वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में भाग लेंगी। उसके बाद दोपहर 4:30 बजे से दूसरे सत्र में शामिल होंगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्यों के वित्त मंत्री, उप मुख्यमंत्री और अन्य प्रमुख अधिकारी शामिल होंगे। वहीं, 22 दिसंबर को 2:25 बजे जैसलमेर एयरपोर्ट से सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन


वहीं, इस बैठक के मद्देनजर जैसलमेर में पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत करीब 2,000 पुलिसकर्मियों और सुरक्षा एजेंसियों के जवानों की तैनाती की गई है। सुरक्षा तंत्र की निगरानी जोधपुर रेंज के आईजी विकास कुमार और जैसलमेर एसपी सुधीर चौधरी करेंगे। जोधपुर रेंज आईजी विकास कुमार ने बताया, वीआईपी और वीवीआईपी लोगों के जैसलमेर दौरे के दौरान राजस्थान की आथित्य की गौरवपूर्ण परंपरा को अक्षुण्ण रखा जाएगा, ताकि सभी जैसलमेर से मधुर स्मृति के साथ लौटें। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी अतिथियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि अगर उन्हें किसी संदिग्ध गतिविधियों का पता चले, तो वो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम, वित्त मंत्री और सचिव पहुंचे जैसलमेर
जैसलमेर सिविल एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह से ही भारी चहल पहल रही। यहां सुबह से ही विशेष विमान जयपुर, दिल्ली व मुंबई की फ्लाइट से कई प्रदेशों के सीएम, डिप्टी सीएम जैसलमेर पहुंचे। मुख्य रूप से डिप्टी सीएम दीया कुमारी, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा, ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी, हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन जैसलमेर पहुंचे।वहीं, सिविल एयरपोर्ट पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई राज्य की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने की।



प्री बजट बैठक
बैठक में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, एमपी के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, अरुणाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम चौना मी, तेलंगाना के डिप्टी सीएम भट्टी विक्रमार्क मल्लू, नगालैंड के डिप्टी सीएम टीआर जेलियांग, भारत सरकार की चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर डॉ. वी अनंता नागेश्वरन, मणिपुर के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सपाराम रंजनसिंह, जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला, राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी सहित कई राज्यों के वित्त मंत्री प्री बजट बैठक में हिस्सा लेंगे। होटल मैरियट में शनिवार 21 दिसंबर को जीएसटी काउंसिल की बैठक होगी।

जीएसटी कौंसिल बैठक में राज्यों की देश के आर्थिक विकास में भागीदारी पर हुई चर्चा
जीएसटी कौंसिल की बैठक का शुक्रवार अपराह्न केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलात मंत्री निर्मला सीताराम ने शुभारंभ कर जीएसटी कौंसिल के प्री-बजट महत्तवपूर्ण बिंदुओं पर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों, वित्त विशेषज्ञों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। बतौर कार्यक्रम अध्यक्ष केंद्रीय वित्त मंत्री ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं प्रतिनिधि मंत्रियों की बजट को लेकर मन की बात जानने का प्रयास किया। इस दौरान अधिकांश राज्यों के मुखिया एवं अन्य मंत्रीगण विशेष राज्य का दर्जा देने सहित वित्तीय जगत की विभिन्न समस्याओं एवं भविष्य की संभावनाओं की मांग एवं प्रस्ताव की रिपोर्ट लेकर कौंसिल में पहुंचे। इन पर आगामी सत्र में चर्चा होगी।


पहले दिन मेजबान के नाते राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सभी आगंतुक अतिथियों का परंपरागत तरीके से स्वागत किया। इसके बाद कौंसिल के प्रस्तावों पर बिंदुवार प्रकाश डाला गया। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलात मंत्री ने कौंसिल का उद्देश्य बताते हुए देश की आर्थिक प्रगति के सुझाव रखने का आह्वान किया। शुक्रवार को बजट पूर्व बैठक में पिछले वित्तीय वर्ष की विभिन्न राज्यों की बजट घोषणाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। बैठक में आज देश की आर्थिक प्रगति में राज्यों की हिस्सेदारी किस तरह से हो एवं उनकी स्थानीय अर्थव्यवस्था को जबरदस्त ढंग से बढ़ावा देने के लिए अधिकाधिक औद्योगिक निवेश आकर्षित करने के उपायों पर भी गहन चिंतन किया गया। अब शेष सत्रों में अगले दो दिन विनिर्माण इकाइयों की स्थापना को लेकर वित्त विशेषज्ञ एवं राज्यों के प्रतिनिधि अपनी शंकाएं रखेंगे एवं उनके समाधान के लिए वित्त मंत्री से मांग करेंगे। 

राजस्थान ने पर्यटन विकास के क्षेत्र में केंद्र से मदद की पुरजोर मांग
उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दीया कुमारी ने जीएसटी कौंसिल बैठक की अध्यक्षता करने आई केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलात मंत्री से राजस्थान में पर्यटन की असीम संभावनाओं के मद्देनजर इस क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र से यथा संभव मदद की पुरजोर अपील की। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश के हस्तशिल्पियों, छोटे एवं मझोले दस्तकारों एवं देशी उत्पाद निर्माताओं की आत्मनिर्भरता एवं व्यवसायिक उन्नति को लेकर भी विभिन्न सुझाव दिए। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने हाल ही में प्रदेश में आयोजित राइजिंग राजस्थान का जिक्र करते हुए पूंजीपतियों की राज्य में निवेश को लेकर रुचि जताने  पर खुशी जताई एवं दूसरे प्रदेश के आगंतुक वित्त विशेषज्ञों एवं राज्य सरकारों के प्रतिनिधियों को प्रदेश सरकार के एक साल के कामकाज की उपलब्धियों से अवगत करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed