{"_id":"645b5a4f3d19a77d3d0d42d8","slug":"jaisalmer-two-people-arrested-for-trying-to-become-bsf-jawans-by-forgery-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer News: फर्जीवाड़े से BSF का जवान बनने का प्रयास विफल, दो अभ्यर्थियों को पकड़ा, पुलिस को किया सुपुर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer News: फर्जीवाड़े से BSF का जवान बनने का प्रयास विफल, दो अभ्यर्थियों को पकड़ा, पुलिस को किया सुपुर्द
Wed, 10 May 2023 02:18 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 10 May 2023 02:18 PM IST
सार
जैसलमेर में चल रही बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती में फर्जीवाड़ा करते बीएसएफ ने दो मुन्ना भाइयों को पकड़ा हैं। बीएसएफ ने दोनों आरोपियों को सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसलमेर में बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले दो अभ्यर्थियों को बीएसएफ ने पकड़ लिया। इसके बाद सदर पुलिस बुलाकर दोनों पकड़े गए अभ्यर्थियों को पुलिस के हवाले कर दिया है। जानकारी के अनुसार, बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के बाद फिलहाल डाबला स्थित बीएसएफ कैंपस में शारीरिक दक्षता की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पिछले दो दिन में दो ऐसे अभ्यर्थी पकड़ में आए हैं, जिनकी लिखित परीक्षा किसी और ने दी थी। इसके बाद अब फिजिकल में वह अभ्यर्थी खुद टेस्ट में शामिल होने आया था। लिखित परीक्षा में किसी और को भेजने के बाद अभ्यर्थी दिलीप सिंह डांगुर पुत्र दीवान सिंह डांगुर निवासी जाटनगला करौली और अजय कुमार मीणा पुत्र ओमप्रकाश मीणा स्वयं फिजिकल टेस्ट देने पहुंच गए।
विज्ञापन
बायोमेट्रिक मैच नहीं होने से आए पकड़ में...
फिजिकल टेस्ट के दौरान फोटो और बायोमैट्रिक मैच नहीं होने के कारण बीएसएफ के अधिकारियों द्वारा इस फर्जीवाड़े को पकड़ लिया गया। इसमें सामने आया कि इन दोनों अभ्यर्थियों द्वारा ही आवेदन किया गया था। लेकिन लिखित परीक्षा में इन्होंने अपनी जगह किसी और को परीक्षा देने भेज दिया, जिसके बाद दोनों का लिखित परीक्षा में चयन भी हो गया। इसके बाद फिजिकल परीक्षा में यह दोनों अभ्यर्थी खुद टेस्ट देने पहुंचे।
विज्ञापन
दोनों को पुलिस के हवाले किया...
टेस्ट से पहले ही दोनों की बदमाशी पकड़ ली गई। इसके बाद दोनों अभ्यर्थियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। आमतौर पर यह बदमाशी पकड़ में नहीं आती, लेकिन बीएसएफ द्वारा कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के दौरान सभी अभ्यर्थियों का फोटो और बायोमैट्रिक पहचान ली गई, जिसके बाद फिजिकल के दौरान सभी अभ्यर्थियों के फोटो व बायोमैट्रिक मैच की गई। इस दौरान इन दोनों अभ्यर्थियों की न तो फोटो मैच हुई और न ही बायोमैट्रिक। इस स्थिति में अभ्यर्थियों द्वारा की गई बदमाशी पकड़ में आ गई।
अब सदर थाना पुलिस कर रही है कार्रवाई...
बीएसएफ की भर्ती परीक्षा में बायोमैट्रिक जांच होने के कारण ही अभ्यर्थियों की बदमाशी पकड़ में आ सकी है। दोनों अभ्यर्थी अलग-अलग दिन फिजिकल टेस्ट देने पहुंचे, जिस पर गत रविवार को पहला अभ्यर्थी दिलीप सिंह पकड़ में आ गया। उसके बाद उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद मंगलवार को एक और अभ्यर्थी इसी बदमाशी के चलते पकड़ में आ गया, जिसके बाद सदर पुलिस को बुलाकर उसे भी सुपुर्द कर दिया गया है। बीएसएफ के अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।