फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   jaisalmer premier league night tournament started today

Jaisalmer Premier League: JPL नाइट टूर्नामेंट का शुभारंभ आज, लीग में 220 टीमों के 3500 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Thu, 15 Jun 2023 02:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 15 Jun 2023 02:16 PM IST
सार

जेपीएल लीग में 220 टीमों और 3500 खिलाड़ियों की भागीदारी रहेगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम को जर्सी, बैट और बॉल देने के साथ टीम को निःशुल्क प्रवेश दिया गया है।

विज्ञापन
jaisalmer premier league night tournament started today
जैसलमेर प्रीमियर लीग - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जैसलमेर जिले के इतिहास में सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता का आज भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे। हालांकि जैसलमेर प्रीमियम लीग प्रतियोगिता की शुरुआत पांच जून को पंचायत समिति स्तर पर हो गई थी। प्रतियोगिता में 220 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें करीब 3500 खिलाड़ी भाग लेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याण भावना और मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर सीमावर्ती जिले जैसलमेर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जैसलमेर प्रीमियर लीग 2023 द्वितीय चरण का शुभारंभ आज 15 जून को होने जा रहा है। आयोजक भाजपा नेता पवन कुमार सिंह भाटी ने बताया कि जेपीएल उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत होंगे।
विज्ञापन


नौ साल के कार्यकाल के उपलक्ष्य में आयोजित हो रही क्रिकेट लीग
यह जैसलमेर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता मोदी सरकार के नौ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की थीम पर आयोजित की जा रही है। पांच जून से जैसलमेर विधानसभा की चार पंचायत समितियों और नगर परिषद के वार्डों के मध्य नाइट टूर्नामेंट में क्वालीफाई होने के लिए अलग-अलग खेल स्टेडियमों में प्रतिस्पर्धा चल रही थी। आईपीएल की तर्ज पर जेपीएल के नाइट टूर्नामेंट में भी सभी तैयारियां की गई हैं। खेल स्टेडियम में रोशनी, खिलाड़ियों के पेवेलियन बॉक्स, दर्शकों के बैठने के लिए पुख्ता प्रबंध, मैच के लाइव प्रसारण के लिए लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव स्कोर सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। जेपीएल की खास बात यह है कि पश्चिमी राजस्थान के इतिहास में सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


220 टीमों में करीब 3500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
जेपीएल लीग में 220 टीमों और 3500 खिलाड़ियों की भागीदारी रहेगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम को जर्सी, बैट और बॉल देने के साथ टीम को निःशुल्क प्रवेश दिया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शारदा और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में हजारों की तादात में खेल प्रेमियों के आने की उम्मीद है उसी को लेकर आयोजक समिति तैयारियों में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed