फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer-Municipal Council's GD Kalla Colony's lottery process rigged

Jaisalmer: नगर परिषद कॉलोनी की लॉटरी पर उठे सवाल, विधायक के परिवार व करीबियों को लाभ पहुंचाने का आरोप

Fri, 14 Apr 2023 10:56 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 14 Apr 2023 10:56 AM IST
सार

जैसलमेर नगर परिषद की बहुचर्चित गोवर्धन दास कल्ला कॉलोनी की लॉटरी में विधायक रूपाराम धनदे के परिवार और करीबियों को प्लाट का आवंटन होना पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
Jaisalmer-Municipal Council's GD Kalla Colony's lottery process rigged
नगर परिषद कॉलोनी की लॉटरी प्रक्रिया। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जैसलमेर नगर परिषद की बहुचर्चित गोवर्धन दास कल्ला कॉलोनी की करीब एक साल के इंतजार के बाद आखिरकार मंगलवार को लॉटरी निकाली गई। लॉटरी एक निजी कंपनी के कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन निकाली गई। इस लॉटरी प्रक्रिया पर आमजन तथा भाजपाई नेता धांधली का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन

विधायक रूपाराम धनदे के परिवार और करीबियों को प्लाट का आवंटन होना पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। संयोगवश उसी दिन विधायक का जन्मदिन भी था। लोग सोशल मीडिया पर इस प्लॉट आवंटन को नगर परिषद द्वारा विधायक को जन्मदिन का तोहफा तक बता रहे हैं।
विज्ञापन


मंच पर विधायक का केक कटना बना चर्चा का विषय
इतना ही नहीं नगर परिषद की इस लॉटरी प्रक्रिया और सरकारी कार्यक्रम होने के बावजूद मंच पर विधायक का केक कटवाकर सुर्खियां बटोरनी चाही गई। लोग इसका भी विरोध करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉटरी प्रक्रिया में पारदर्शिता
हालांकि नगर परिषद आयुक्त लजपाल सिंह सोढा का कहना है कि लॉटरी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की धांधली नहीं हुई है। लॉटरी में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। इसी कंपनी ने 2018 में नगर परिषद की सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलोनी तथा हाल ही में यूआईटी की कॉलोनी की लाटरी भी निकाली थी।


सोशल मीडिया के बाद भाजपाई हुए हमलावर
लॉटरी प्रक्रिया पर सोशल मीडिया में दो दिन से जमकर हो रहे विरोध के बाद अब भाजपाई नेता भी इस आवंटन प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं। भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आईदान सिंह भाटी ने कहा कि गहलोत सरकार आने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के सभी रिश्तेदारों के नौकरियां लग जाती हैं, जैसलमेर विधायक के सभी रिश्तेदारों के लॉटरी खुल जाती है। जैसलमेर के लोगों को इस कॉलोनी से काफी उम्मीदें थीं। आवंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता होनी चाहिए थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed