फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer Kotwali police and DST team arrested drug smuggler

Jaisalmer: कोतवाली पुलिस और डीएसटी टीम ने ड्रग्स तस्कर को किया गिरफ्तार, 9.40 ग्राम स्मैक बरामद

Fri, 06 Oct 2023 12:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 06 Oct 2023 12:55 PM IST
सार

तस्कर हीराराम को पुलिस ने डीएसटी टीम के साथ मिलकर उसके घर से ही स्मैक के साथ पकड़ा है। उसके पास से 9.40 ग्राम स्मैक भी बरामद की गई।

विज्ञापन
Jaisalmer Kotwali police and DST team arrested drug smuggler
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जैसलमेर कोतवाली पुलिस और डीएसटी की टीम ने मिलकर कार्रवाई करते हुए एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। गिरफ्तार तस्कर के पास से 9.40 ग्राम स्मैक भी बरामद की गई। तस्कर हीराराम ओड राणीसर कॉलोनी का निवासी है। पुलिस तस्कर हीराराम से पूछताछ कर ड्रग्स के नेटवर्क का खुलासा करने का प्रयास कर रही है। हीराराम पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन


शहर कोतवाल सत्यप्रकाश विश्नोई ने बताया कि तस्कर हीराराम को डीएसटी टीम के साथ मिलकर उसके घर से ही स्मैक के साथ पकड़ा है। उसके पास से स्मैक भी बरामद हुई है। हम उससे कागतर पूछताछ कर ड्रग्स के नेटवर्क की पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन


9.40 ग्राम स्मैक बरामद
शहर कोतवाल ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए जैसलमेर एसपी विकास सांगवान के आदेश के तहत सभी थानाधिकारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत डीएसटी टीम प्रभारी प्रमीत चौहान और शहर कोतवाल सत्यप्रकाश विश्नोई के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए 9.40 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को पकड़ा। मुखबिर की सूचना पर टीम ने दबिश देकर तस्कर को घर से ही माल समेत उठाया। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अब उससे स्मैक को लेकर लगातार पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे टीम में शामिल
शहर कोतवाल ने बताया कि तस्कर हीराराम को पकड़ने में कोतवाली से हेडकॉन्स्टेबल शिवप्रताप, कॉन्स्टेबल कौशलाराम, घमंडाराम व मोतीलाल के साथ ही डीएसटी की टीम से हेड कॉन्स्टेबल भीमराव सिंह, कांस्टेबल प्रदीप, लक्ष्मण राम व हजारी सिंह ने आरोपी हीराराम को पकड़कर उसके कब्जे से 9.40 ग्राम स्मैक बरामद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed