फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer collision between an army truck and a turbo near Sonu village

जैसलमेर: कोहरे के कारण सेना के ट्रक और टर्बो में भीषण टक्कर, पांच जवान घायल

Sun, 15 Dec 2019 12:02 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 15 Dec 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
Jaisalmer collision between an army truck and a turbo near Sonu village
घायल जवानों से मिलते अधिकारी - फोटो : ANI

राजस्थान के जैसलमेर में रविवार सुबह कोहरे का कहर देखने को मिला। यहां सोनू गांव के पास रविवार सुबह जैसलमेर की ओर जा रहे एक सेना के ट्रक की टर्बो गाड़ी से भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में पांच जवान घायल हो गए। 

विज्ञापन



बताया जा रहा है कि सेना के ट्रक में दो दर्जन से भी अधिक जवान सवार थे और सोनू गांव के पास एक होटल पर चाय पीने के लिए रुके थे। इसी दौरान कोहरे के चलते जैसमलेर से आ रहे एक टर्बो गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े सेना के ट्रक को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे सेना के पांच जवान घायल हो गए। वहीं, इस हादसे में टर्बो चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही सोनू गांव के स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को मदद करने के लिए कार्रवाई शुरु कर दी। इसी बीच पुलिस और सेना के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घायल जवानों को जैसलमेर जिला अस्पताल स्थानांतरित किया गया है। जहां पर फिलहाल घायल जवानों का इलाज किया जा रहा है। यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटा दिया गया है। 


घायल जवानों के हाल जानने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित सेना के आला अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंचे हैं। डॉक्टरों की टीम जवानों के इलाज में जुट गई है। बताया जा रहा है कि घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर हैं। वहीं, गंभीर रूप से घायल टर्बो चालक को जोधपुर स्थानांतरित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed