फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer Collector Tina Dabi Surprised Everyone in Rajasthani Style Viral Video

Rajasthan: खम्मा घणी, मैं टीना डाबी...जैसलमेर कलेक्टर ने राजस्थानी अंदाज में किया ये ऐलान, देखें वीडियो

Sat, 17 Dec 2022 08:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 17 Dec 2022 08:56 PM IST
सार

कलेक्टर टीना डाबी ने बताया कि सुशासन के लिए नवाचार 'जैसाण शक्ति' (लेडीज फर्स्ट) का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत कल रविवार को जिले के पूनम स्टेडियम में सुबह 11 बजे होगी। हमारा प्रयास महिलाओं को सशक्त बनाने का है।

विज्ञापन
Jaisalmer Collector Tina Dabi Surprised Everyone in Rajasthani Style Viral Video
कलेक्टर टीना डाबी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के जैसलमेर जिले की कलेक्टर टीना डाबी अक्सर चर्चा में रहती हैं। उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ सोशल मीडिय पर चर्चा का विषय बन जाती हैं। लेकिन, इस बार कलेक्टर टीना डाबी महिला सशक्तिकरण को लेकर एक नवाचार कर रही हैं। इसकी शुरुआत कल रविवार को पूनम स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम के बाद होगी। कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी को लेकर आईएएस टीना डाबी ने राजस्थानी अंदाज में महिलाओं को आमंत्रित किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। देखें वीडियो...।    

विज्ञापन


विज्ञापन


कलेक्टर टीना डाबी ने बताया कि सुशासन के लिए नवाचार 'जैसाण शक्ति' (लेडीज फर्स्ट) का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत कल रविवार को जिले के पूनम स्टेडियम में सुबह 11 बजे होगी। 'जैसाण शक्ति' के तहत गांधी दर्शन, हनुमान सर्किल से मशाल यात्रा कार्यक्रम का रखा गया है। कार्यक्रम में अधिक संख्या में महिलाओं के शामिल होने के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


टीना डाबी ने कहा कि जैसाण शक्ति कार्यक्रम में महिलाएं और बालिकाएं हिस्सा लेंगी। हमारा उद्देश्य उन्हें सशक्त बनाने का है। बालिकाओं का सुरक्षित जन्म हो, उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा मिले। जिससे वे सामाजिक, आर्थिक और कानूनी रूप से सशक्त बन सकें। जिला प्रशासन इसी दिशा में काम कर रहा है। 


कलेक्टर ने कहा कि राजस्थान की महिलाएं और लड़कियां मेहनती हैं, लेकिन वे अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक नहीं हैं। यहां महिलाएं आर्थिक रूप से भी कमजोर हैं। इस तरह की कई बातों को ध्यान में रखकर जैसाण शक्ति की शुरुआत की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed