फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Yojana Bhavan Jaipur Statement of Minister Khachariawas in the matter of getting crores of rupees and gold

Yojana Bhavan Jaipur: करोड़ों रुपये और सोना मिलने वाले मामले में मंत्री खाचरियावास बोले- भुगतने होंगे परिणाम

Sun, 21 May 2023 11:52 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 21 May 2023 11:52 AM IST
सार

राजधानी जयपुर के योजना भवन में मिले करोड़ों रुपये और सोना मिलने के मामले में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस ने नकदी जब्त कर ली है, मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
Yojana Bhavan Jaipur Statement of Minister Khachariawas in the matter of getting crores of rupees and gold
प्रताप सिंह खाचरियावास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयपुर स्थित योजना भवन के आईटी डिपॉर्टमेंट के बेसमेंट में बंद अलमारी से 2.31 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और एक किलो सोना बरामद हुआ। इस रकम में ज्यादातर 500 और 2000 रुपये की नोट मिली है। इस मामले की जांच के लिए टीम का भी गठन हो गया है। बीजेपी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठा रही है।

विज्ञापन


वहीं, अब इस मामले में राजस्थान सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी कार्रवाई की बात कही है। खाचरियावास ने कहा, मामले में शामिल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राजस्थान पुलिस ने नकदी जब्त कर ली है और किसी को नहीं बख्शेगी। अगर कोई गलत कर रहा है, चाहे केंद्र में हो या राजस्थान सरकार में, उसे परिणाम भुगतने होंगे। 
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव की ओर से देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को जानकारी दी कि योजना भवन के आईटी डिपॉर्टमेंट के बेसमेंट में दो अलमारियां रखी थीं, जिसमें कैश और सोना मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला बाहर आते ही बीजेपी के नेता मुखर होकर सरकार को घेरने में लग गए थे। बीजेपी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचार को पनपाने की बात कही थी। मंत्री खाचरियावास ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि किसी को बक्शा नहीं जाएगा, चाहे वो कोई भी हो। योजना भवन में नकदी और सोना मिलने से सरकार की बहुत किरकिरी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed