फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Weather Forecast Today Mausam Ki Jankar in bikaner, fathepur and bharatpur

Weather: बाड़मेर में दूसरे दिन भी तापमान रहा 48 डिग्री, फतेहपुर भी 47 पार; भरतपुर में कहीं-कहीं बूंदाबांदी

Thu, 23 May 2024 06:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 23 May 2024 06:41 PM IST
सार

Weather: राजस्थान में गुरुवार को भी बाड़मेर का पारा 48 पर बना रहा। वहीं सीकर के फतेहपुर में पारा 47 डिग्री के पार ही रहा। प्रदेश के 7 शहरों में अधिकतम तापमान 47 डिग्री से ज्यादा रहा। हीट वेव के चलते प्रदेश में जालौर में एक महीला व दो वृद्ध जनों की तथा बालौतरा में एक श्रमिक की मौत की खबर है। 

विज्ञापन
Weather Forecast Today Mausam Ki Jankar in bikaner, fathepur and bharatpur
बाड़मेर में दूसरे दिन भी तापमान रहा 48 डिग्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में गुरुवार को भी गर्मी के तेवर तीखे ही रहे। बाड़मेर में आज अधिकतम तापमान 48 डिग्री ही रहा। बुधवार को भी यहां का अधिकतम तापमान 48 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं फतेहपुर दूसरे नंबर पर रहा। यहां अधिकतम पारा 47.6 डिग्री दर्ज किया गया है। प्रदेश के 7 शहरों में अधिकतम तापमान 47 डिग्री को पार कर गया।

विज्ञापन


राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री दर्ज किया गया।  हीट वेव के चलते अब राजस्थान में मौतें भी होने लगी हैं। जालौर में एक महला व दो बुर्जगों की मौत की खबर है। महिला काम करते करते घर में बेहोश हो गई। अस्पताल में डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं जालौर रेलवे स्टेशन पर 2 बुर्जग बेहोश मिले जनकी बाद में मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

 

मौसम विभाग के सेंसर राडार पर पारा 50 के पार
मौसम विभाग के आंकड़ों में भले ही राजस्थान का अधिकतम तापमान 48 डिग्री बताया गया है लेकिन इसके सेंसर राडार पर दिन का अधिकतम तापमान 53 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग की चेतावनी है कि अगले 72 घंटों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक का इजाफा हो सकता है। अगले 5 दिनों तक राजस्थान में जबरदस्त हीट वेव चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। पूर्वी राजस्थान के कुछ जिले और पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed