फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Waqf Amendment Bill Land grabbing was going on in name of Waqf Board statement of MLA Balmukund Acharya

Waqf Amendment Bill: 'वक्फ बोर्ड के नाम पर जमीन हड़पने का काम हो रहा था', विधायक बालमुकुंद आचार्य का बयान

Wed, 02 Apr 2025 03:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 02 Apr 2025 03:20 PM IST
सार

Balmukund Acharya Waqf Board Statement: विधायक बालमुकुंद आचार्य ने वक्फ बोर्ड को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड के नाम पर जमीन हड़पने का काम हो रहा था। विधायक ने वक्फ बोर्ड बिल को मुसलमानों के लिए लाभकारी बताया।

विज्ञापन
Waqf Amendment Bill Land grabbing was going on in name of Waqf Board statement of MLA Balmukund Acharya
विधायक बालमुकुंद आचार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने वक्फ बोर्ड को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड के नाम पर जमीनों पर कब्जा किया जा रहा था और "लैंड जिहाद" का खेल चल रहा था। आचार्य ने वक्फ बोर्ड बिल को मुसलमानों के लिए लाभकारी बताया और कहा कि यह बिल जरूरतमंदों को उनका हक दिलाने के लिए लाया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि पहले तीन तलाक पर ऐतिहासिक फैसला लिया गया और अब वक्फ बोर्ड पर भी सुधार किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वक्फ बोर्ड के सदस्य सिर्फ अपनी झोली भरने का काम कर रहे थे और जरूरतमंद मुसलमानों को इससे दूर रखा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सरकारी दफ्तर से लेकर बाजार तक वक्फ के कब्जे में, जानिए कितनी बेहिसाब संपत्ति का मालिक है बोर्ड


भाजपा विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो भी फैसला लेते हैं, वह जनता के हित में होता है। लेकिन विपक्ष हमेशा अच्छे कार्यों पर हंगामा करता है। उन्होंने मांग की कि वक्फ बोर्ड के सभी सदस्यों की संपत्ति की जांच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: मिलने का झांसा देकर रेलवे कर्मी से युवतियों की 10 लाख रुपये की मांग, पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज

रोजगार मेले पर भी कांग्रेस को घेरा

बालमुकुंद आचार्य ने यूथ कांग्रेस द्वारा चलाए गए रोजगार मेले पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने कार्यकाल में बेरोजगारों को रोजगार देने में नाकाम रही, अब देर आए, दुरुस्त आए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन में पेपर लीक माफिया पनप रहे थे, जिससे युवाओं का भविष्य अंधकार में था।

यह भी पढ़ें: गर्मियों की छुट्टी में उत्तर-पश्चिम रेलवे की सौगात, यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई स्पेशल ट्रेनें

भाजपा विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकारी और गैर-सरकारी क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोले जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में अब पारदर्शी तरीके से युवाओं को नौकरियां मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed