फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Vasundhara targets Gehlot in Jaipur, says broke all records and made Rajasthan number one in corruption

Jaipur: चंदन वन में बोलीं वसुंधरा, ‘गहलोत ने सारे रिकॉर्ड तोड़े, प्रदेश को भ्रष्टाचार में बनाया नंबर वन’

Sun, 16 Jul 2023 03:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 16 Jul 2023 03:14 PM IST
सार

JP Nadda Rajasthan Visit: वसुंधरा ने कहा कि नड्डा आप राजस्थान के ढाणी ढाणी चले जाओगे। वहां छोटे-छोटे नगरों में आप लोगों से पूछेंगे कि इस सरकार का सबसे बड़ा काम क्या हुआ है साढ़े चार साल में। तब वे आपको बताएंगे भ्रष्टाचार। 

विज्ञापन
Vasundhara targets Gehlot in Jaipur, says broke all records and made Rajasthan number one in corruption
वसुंधरा राजे, पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भाजपा द्वारा आयोजित ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ की शुरुआत के अवसर पर गहलोत सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि चार साल में राजस्थान को पूरी तरह कर्ज में, भ्रष्टाचार में डुबो दिया है। राजे ने मंच से कहा कि मैं यह अवसर लेना चाहती हूं। इसके माध्यम से हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मैं बधाई देना चाहती हूं। जिन्होंने हाल ही में फ्रांस के राष्ट्रपति के द्वारा वहां का सर्वोच्च पुरस्कार जो है उसका बहुत बड़ा सम्मान है, उससे उनको सम्मानित किया गया है। चंद्रयान की लांचिंग पर भी हम हमारे प्रधानमंत्री को बधाई देते हैं।

विज्ञापन


'अपने आप को मजबूत करने में लगे हैं आप'
वसुंधरा राजे बोलीं कि मैं ज्यादा समय लेना नहीं चाहती हूं। परंतु मैं दो-तीन मुद्दों के ऊपर आप सबका ध्यान आकर्षित जरूर करना चाहूंगी। यह बात तो उठेगी कि पिछले चार साल के अंदर इस सरकार ने हमारे प्रदेश को चलाया है और पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूब गए। जनता की तरफ ध्यान नहीं देकर आप अपने को किस तरीके से मजबूत कर सकते हैं। अपने मंत्रियों को और अपने आप को मजबूत करने में लगे हैं आप।
विज्ञापन


वसुंधरा ने कहा कि नड्डा आप राजस्थान के ढाणी ढाणी चले जाओगे। वहां छोटे-छोटे नगरों में आप लोगों से पूछेंगे कि इस सरकार का सबसे बड़ा काम क्या हुआ है साढ़े चार साल में। तब वे आपको बताएंगे भ्रष्टाचार। एक ऐसा जोरदार भ्रष्टाचार है कि कोई भी कार्य कोई भी काम आज के दिन के अंदर हम बिना रिश्वत दिए नहीं करवा सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


'जोरदार लूट चारों ओर मची हुई है'
वसुंधरा बोलीं कि इनकी पुरानी आदत है कि पैसा नहीं है-पैसा नहीं है। हमने अपनी सरकार में पैसे को बचाकर राजस्थान की जनता को किस तरीके से मजबूत किया। और आज आपको यह देखने में मिल रहा है कि जोरदार लूट चारों ओर जहां भी आप देख रहे हों, लूट मची हुई है। सरकार के दफ्तर के अंदर भी जब आपको पैसा और सोना मिलता है। इससे और क्या वाहियात चीज हो सकती है। उन्होंने कहा कि गहलोत की सरकार ने तो सब रिकॉर्ड तोड़ दिए जब कांग्रेस के एक पूर्व राज्य मंत्री करीबन 18 लाख की घूस लेते हुए पकड़े गए। सबसे नंबर वन पर पूरे देश के अंदर कोई है तो हम हैं। कानून-व्यवस्था बदहाल है, हम महिला अत्याचार, दलित अत्याचार, दुष्कर्म-गैंगरेप और लूट-हत्या का नाम लो। इन सब में राजस्थान सबसे आगे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed