फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Vasundhara Raje targeted Congress said development done by the Prime Minister is neither past nor future

Jaipur: वसुंधरा राजे ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- प्रधानमंत्री द्वारा किए गए विकास न भूतो न भविष्यति

Wed, 10 May 2023 09:51 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 10 May 2023 09:51 PM IST
सार

राजे ने कहा कि सीएम शायद भूल गए कि नेहरूवादी नीतियों ने भारत को गरीब देश बना दिया,जिससे राष्ट्र का विकास थमा और स्वाभिमान घटा।अवसरों के अभाव में देश की प्रतिभाओं को नुकसान हुआ। भारत की छवि नौकरी पाने वाले देश में शुमार हो गई।

विज्ञापन
Vasundhara Raje targeted Congress said development done by the Prime Minister is neither past nor future
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर की गई टिप्पणी अनावश्यक है। राजे ने कहा है कि सच्चाई भी यही है कि मोदी जी के कार्यकाल में जो विकास हुआ वह अभूतपूर्व है, जिसका मुख्यमंत्री के नाते गहलोत को खीजने के बजाए स्वागत करना चाहिए।

विज्ञापन

वसुंधरा राजे ने कहा कि क्या मुख्यमंत्री को याद नहीं है कि देश की आधी आबादी आठ साल तक शौचालय जैसी सुविधा से वंचित थी। कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा देकर कई बार सत्ता प्राप्त नहीं की ? और एक बार भी गरीबी नहीं हटाई। कांग्रेस गरीबी हटाओ का झूठा राग अलापने के बजाय देश की इकॉनमी के विकास की दिशा में ले जाती तो आजादी के बाद देश का अमूल्य समय व्यर्थ नहीं जाता।

विज्ञापन

नेहरूवादी नीतियों ने भारत को गरीब देश बना दिया- राजे
राजे ने कहा कि सीएम शायद भूल गए कि नेहरूवादी नीतियों ने भारत को गरीब देश बना दिया,जिससे राष्ट्र का विकास थमा और स्वाभिमान घटा।अवसरों के अभाव में देश की प्रतिभाओं को नुकसान हुआ। भारत की छवि नौकरी पाने वाले देश में शुमार हो गई। जबकि, मोदी जी ने प्रधानमंत्री आवास से जरूरतमंदों को छत देकर उनका सम्मान किया। मोदी जी ने भ्रष्टाचार रहित और भेदभाव रहित शासन दिया। दुनिया में देश का मस्तक ऊंचा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गहलोत की ना गांधी परिवार सुन रहा, ना विधायक- वसुंधरा राजे
पूर्व सीएम ने कहा कि गहलोत की न अब गांधी परिवार सुन रहा और न ही उनके विधायक, पायलट बगावती हैं, सो अलग। अपनी होने वाली हार से भयभीत गहलोत राहुल गांधी की नजर में आने के लिए कुछ भी बोल रहे हैं। जबकि मोदी जी ने देश में जो विकास के कीर्तिमान स्थापित किए हैं, वो न भूतो न भविष्यति।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed