फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Vasudev Devnani said that nature is life giving

Rajasthan News: प्रकृति जीवन दायिनी है, इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य- वासुदेव देवनानी

Sat, 10 Feb 2024 09:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 10 Feb 2024 09:09 PM IST
सार

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि प्रकृति जीवन दायिनी है, इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। हम सभी को मिलकर पर्यावरण का संरक्षण करना है। देश का भविष्य आज का युवा है। उसके कंधों पर जिम्मेदारी है। यदि युवा किसी कार्य को पूरा करने की ठान ले तो सब कुछ संभव हो सकता है।

विज्ञापन
Vasudev Devnani said that nature is life giving
वासुदेव देवनानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवनानी ने युवाओं का आवाहन किया वे विकसित भारत की कल्पना को साकार करें और पर्यावरण का संरक्षण करने में अपना योगदान दें। देवनानी शनिवार को नागपुर में राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद 2024 के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। देवनानी ने कहा कि राजस्थान में अमृता देवी ने पेड़ों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। केएम मुंशी ने 1950 में पेड़ लगाकर वन महोत्सव शुरू किया। आज हर व्यक्ति पेड़ लगाए और उसका संरक्षण करें तो पर्यावरण संतुलित रहेगा और मानव जीवन सुरक्षित रहेगा।

विज्ञापन


युवा हर क्षेत्र में अपने आप को साबित करें
देवनानी ने कहा युवा नेतृत्व को सामाजिक भागीदारी निभाने के लिए आगे आना है। राष्ट्र के समावेशी विकास में योगदान देना है। युवाओं को अपना लक्ष्य तय करना है। योजना बनानी है। राष्ट्र के विकास को दिशा भी देनी है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में युवाओं की जिम्मेदारी बढ़ रही है। युवा हर क्षेत्र में अपने आप को साबित करें। युवा उठे और आगे बढ़ता रहे तो समाज का निरंतर विकास होता रहेगा। 
विज्ञापन


राष्ट्र को विश्व के पटल पर अग्रणी बनाना
देवनानी ने कहा युवा राष्ट्र के भविष्य की आशा की किरण है। युवाओं को पर्यावरण योद्धा बनना है। युवा को संकल्प लेना है और राष्ट्र को विश्व के पटल पर अग्रणी बनाना है । आज भारत ने विश्व में नई पहचान बनाई है। वर्तमान दौर में भारत के बिना विश्व में कोई हलचल नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


213 विद्यार्थियों ने लिया भाग
देवनानी ने कहा की राष्ट्रीय पर्यावरण युवा ससद में देश के विभिन्न भागों से युवा आए हैं। उन्होंने कहा कि यहां लघु भारत का दर्शन हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिसके जीवन में कोई उद्देश्य हो वही युवा है और तब ही राष्ट्र को नई दिशा मिल सकती है। युवाओं को जिंदगी भर राष्ट्र के लिए जीना है। राष्ट्र के लिए कुछ करने का उद्देश्य होना चाहिए।  हमें जीवन की अंतिम सांस तक राष्ट्र के लिए अपने कर्तव्य निभाने होंगे। युवा संसद में  देश के 87 विश्वविद्यालय से चयनित होकर आए 213 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed