{"_id":"680706ad4415dccc9b093068","slug":"us-vice-president-jd-vance-india-visit-jd-vance-to-visit-amer-fort-in-jaipur-no-entry-from-new-gate-to-amer-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"JD Vance Jaipur Visit: कलाकारों ने लोक कला प्रदर्शन करके किया वेंस का स्वागत, गर्मी से बच्चों का हाल बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JD Vance Jaipur Visit: कलाकारों ने लोक कला प्रदर्शन करके किया वेंस का स्वागत, गर्मी से बच्चों का हाल बेहाल
Tue, 22 Apr 2025 10:32 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 22 Apr 2025 10:32 AM IST
सार
JD Vance in Jaipur Today : जलेब चौक पर हथिनी चंदा और पुष्पा ने फूल बरसाकर वेंस का स्वागत किया। साथ ही यहां मौजूद लोक कलाकारों ने कच्छी घोड़ी, कालबेलिया नृत्य और बांसुरी वादन कर कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सीएम भजनलाल शर्मा, दीया कुमारी और जेडी वेंस के बच्चे सहित पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आमेर महल में जलेब चौक पर हथिनी चंदा और पुष्पा द्वारा अमेरिका के उपराष्ट्रपति का स्वागत किया गया। साथ ही यहां मौजूद लोक कलाकारों ने कच्छी घोड़ी, कालबेलिया नृत्य और बांसुरी वादन कर राजस्थानी लोक कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान उपराष्ट्रपति की पत्नी उषा राजस्थानी लोककला का आनंद लेते हुए अपनी बेटी को राजस्थानी लोक कला के विषय में बताती हुई नजर आईं। वहीं तेज गर्मी के चलते दोनों बेटों को विचलित देखा गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: JD Vance: पीएम मोदी से मुलाकात कर जयपुर पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, आमेर महल में होगा शाही अंदाज में स्वागत
आमेर महल देखने के साथ वेंस जल संरक्षण की अनूठी मिसाल पन्ना-मीणा की बावड़ी भी देखेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे वे रामबाग लौटकर लंच करेंगे।
दोपहर 2:45 पर वे आरआरईसी में बिजनेस समिट को संबोधित करेंगे। करीब एक घंटे के कार्यक्रम के बाद शाम 4 बजे वेंस फिर से रामबाग पैलेस पहुंचेंगे। इसके बाद राज्यपाल, सीएम और उद्योग मंत्री से उनकी मुलाकात प्रस्तावित है।
ये रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
राजधानी जयपुर में आज सुबह से शाम 4 बजे तक जेएलएन रोड पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है, वहीं न्यू गेट से आमेर तक के लिए नो एंट्री कर दी गई है। वेंस अपने परिवार सहित सोमवार देर रात जयपुर पहुंच गए। एयरपोर्ट से वे सीधे होटल रामबाग पैलेस पहुंचे।
वेंस के आमेर और जयपुर भ्रमण को देखते हुए पोलो सर्कल से रामबाग चौराहा, ओटीएस चौराहा से रामनिवास बाग, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार, सुभाष चौक से आमेर तक, ओटीएस चौराहा से केवी तीन तक शाम 4 बजे तक ट्रैफिक बंद रखा गया है। वहीं जेएलएन, सरदार पटेल मार्ग, पृथ्वीराज रोड, जनपथ, भवानी सिंह रोड, चौड़ा, रास्ता, त्रिपोलिया से आमेर तक नो पार्किंग जोन रहेगा। झालाना बायपास से सांगानेर रोड जाने के लिए जगतपुरा 7 नंबर रोड होते हुए महल रोड से निकलना होगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन