Bhupendra Yadav: केंद्रीय मंत्री के पिता कदम सिंह का निधन, राजनीतिक जगत में शोक; सीएम ने जताई संवेदना
Rajasthan: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पिता का निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही भाजपा के कई सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता शोक जताने पहुंचे। पार्टी नेताओं ने उनके समाज और संगठन में दिए योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
विस्तार
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के पिता कदम सिंह का रविवार को गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से परिवार, समर्थकों और राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव जमालपुर में किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: पैतृक गांव जमालपुर में हुआ केंद्रीय मंत्री के पिता का अंतिम संस्कार, पीएम ने जताई संवेदना
पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूपेंद्र यादव को फोन कर संवेदना व्यक्त की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भी दुख जताया।
आप सभी को अत्यंत दुख के साथ सूचित कर रहा हूँ कि आज सुबह मेरे पूज्य पिताश्री का देहावसान हो गया है।
— Bhupender Yadav (@byadavbjp) March 15, 2025
बाबूजी की अंतिम यात्रा आज दिनांक 15 मार्च, दोपहर 4 बजे मेरे निवास ग्राम जमालपुर, जिला गुड़गांव, हरियाणा में संपन्न होगी।
ॐ शांति 🙏 pic.twitter.com/3B6GqmLJaa
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जताई संवेदना
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर संवेदना प्रकट करते हुए लिखा, "प्रभु श्रीराम पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव के पूज्य पिताजी श्री कदम सिंह जी का निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है।
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) March 15, 2025
प्रभु श्री राम पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!@byadavbjp
भाजपा नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
भूपेंद्र यादव के पिता के निधन की खबर मिलते ही भाजपा के कई सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता शोक जताने पहुंचे। पार्टी नेताओं ने उनके समाज और संगठन में दिए योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। जानकारी के अनुसार, आज उनके पैतृक गांव जमालपुर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसमें भाजपा समेत अन्य राजनीतिक दलों के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।