फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Two more arrested in 2018 Jail Prahari Exam Question Paper Leak Case

Rajasthan: 2018 जेल प्रहरी परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में दो और गिरफ्तार, TCS के प्रोजेक्ट मैनेजर थे शामिल

Mon, 24 Mar 2025 10:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 24 Mar 2025 10:38 PM IST
सार

Rajasthan: जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2018 पेपर लीक मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। परीक्षा आयोजित करने वाली कंपनी टीसीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर ने ही परीक्षा से पहले पेपर लीक किया था।

विज्ञापन
Two more arrested in 2018 Jail Prahari Exam Question Paper Leak Case
दो लोगों की और हुई गिरफ्तारी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने पेपर लीक के मामले में एग्जाम कराने वाली टीसीएस कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर जगजीत सिंह समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जेल प्रहरी भर्ती-2018 का जगजीत ने ही पेपर लीक किया था। उसने अपने इंजीनियर दोस्त की मदद से 60 लाख रुपए में पेपर का सौदा किया था। एसओजी इस मामले में अब तक 15 लोगों को अरेस्ट कर जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन

एसओजी के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि एसओजी ने जगजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। वह अभी उत्तरप्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में रह रहा था। इसके साथ करण कुमार निवासी जमशेदपुर (झारखंड) को गिरफ्तार किया गया है। जो देहरादून के कोतवाली में रह रहा था। आरोपी जगजीत को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 12 दिन के रिमांड पर सौंपा गया है। एसओजी ने पेपर लीक मामले में शामिल एक आरोपी देववत्त को चेन्नई से पकड़ा है, जिसे देर रात तक एसओजी जयपुर ले आएगी।

विज्ञापन


पढ़ें: नशे की मिनी फैक्टरी का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 5.5 किलो डोडा पोस्त और नकदी की गई बरामद; जानें    
विज्ञापन
विज्ञापन


टीसीएस का प्रोजेक्ट मैनेजर ने किया था पेपर आउट
आरोपी करण से पूछताछ में एसओजी को टीसीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर जगजीत के पेपर आउट करने का पता चला। टीसीएस कंपनी पर ही पेपर कराने का जिम्मा था। एसओजी की टीम ने जगजीत के बारे में जानकारी जुटाई। 23 मार्च की रात नोएडा में दबिश देकर जगजीत को पकड़ा। जगजीत ने हरियाणा निवासी देववत्त नाम के दोस्त के जरिए पेपर का सौदा करण से करना कबूल किया।


क्या बोले एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक
एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक वीके सिंह ने बताया कि पहले एसओजी ने इस मामले में संदीप कादियान नामक आरोपी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान, उन्होंने बताया कि उन्होंने जमशेदपुर में करण से परीक्षा की उत्तर कुंजी प्राप्त करने के संबंध में मुलाकात की थी। इस जानकारी के आधार पर, करण को 23 मार्च को देहरादून से गिरफ्तार किया गया।
अधिकारी ने आगे बताया कि जगजीत ने करण को लीक किया गया प्रश्न पत्र प्रदान किया था, और दोनों से पूछताछ की जा रही है। अक्तूबर 2018 में जेल प्रहरी सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई थी। इस मामले में एसओजी ने अब तक 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मास्टरमाइंड, ब्रोकर और जेल गार्ड शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed