{"_id":"64eb205668cb0670060b9b95","slug":"two-brothers-gang-raped-a-married-woman-in-jaipur-for-ten-days-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: पिता की तबीयत खराब है, अस्पताल जाना है...बोलकर परिचित ने किया विवाहिता का अपहरण, दस दिन तक की हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: पिता की तबीयत खराब है, अस्पताल जाना है...बोलकर परिचित ने किया विवाहिता का अपहरण, दस दिन तक की हैवानियत
Sun, 27 Aug 2023 03:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 27 Aug 2023 03:37 PM IST
सार
गैंगरेप के आरोपी दो भाइयों ने पिता की तबीयत खराब होने की बात कहकर विवाहिता का अपहरण कर दस दिन तक दुष्कर्म किया। लापता होने की शिकायत पर पुलिस ने विवाहिता को गोरखपुर से ढूंढ निकाला। बस्सी थाने में दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में किडनैप कर विवाहिता से गैंगरेप का मामला सामने आया है। विवाहिता को एक परिचित ने कॉल कर पिता की तबीयत खराब होने का हवाला देकर मिलने बुलाया था। इसके बाद दस दिन तक कमरे में बंधक बनाकर आरोपी दो भाइयों ने दुष्कर्म किया। बस्सी थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच ACP (बस्सी) फूलचंद मीना कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बस्सी निवासी 22 साल की विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि 13 अगस्त को दौसा निवासी परिचित मोहनलाल ने उसे कॉल किया। बोला-तुम्हारे पिता की तबीयत खराब है। जल्दी से घर वाले रास्ते पर आ जाओ। हॉस्पिटल ले जाने के लिए मैं रास्ते में खड़ा हूं। वो तुरंत ही वहां पहुंची। रास्ते में आरोपी मोहनलाल बाइक लेकर मिला।
विज्ञापन
हॉस्पिटल ले जाने के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गया। रास्ते में कई बार पूछने पर अलग-अलग जबाव देता रहा। ट्रेन में बैठाकर उसे गोरखपुर ले गया। वहां एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब दस दिन तक कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 22 अगस्त को उसका भाई लखनलाल भी आ गया। दोनों भाइयों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन
13 अगस्त को विवाहिता के अचानक लापता होने पर देवर ने बस्सी थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। पुलिस को गुमशुदा विवाहिता के गोरखपुर होने का पता चला। परिजनों को लेकर गोरखपुर पहुंची पुलिस ने विवाहिता को ढूंढ निकाला। जयपुर आने के बाद पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद बस्सी थाने में दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।