फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Crime News Bikers Trick Taxi Driver with Fake Warning Drive Off with Innova

जयपुर में 'इशारा' देकर लूट ली इनोवा: बाइक सवार बदमाशों ने ड्राइवर बनाया निशाना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Fri, 18 Sep 2026 03:38 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Fri, 18 Sep 2026 03:38 PM IST
सार

जयपुर के खोह नागोरियान थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने टैक्सी ड्राइवर को गाड़ी के पीछे कुछ लगा होने का झांसा देकर नीचे उतारा और उसकी इनोवा टैक्सी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Jaipur Crime News Bikers Trick Taxi Driver with Fake Warning Drive Off with Innova
खो नागोरियान पुलिस स्टेशन जयपुर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जयपुर में बदमाशों ने एक टैक्सी ड्राइवर को धोखे से गाड़ी से नीचे उतारकर उसकी इनोवा टैक्सी लूट ली। वारदात को बाइक सवार तीन बदमाशों ने अंजाम दिया। बदमाशों ने पहले टैक्सी के पीछे कुछ लगा होने का इशारा कर ड्राइवर को भ्रमित किया। जैसे ही ड्राइवर गाड़ी रोककर पीछे देखने के लिए नीचे उतरा, बदमाशों ने मौका पाकर इनोवा लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने खोह नागोरियान थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


इनोवा टैक्सी ले जा रहा था युवक
एसआई रामफूल के अनुसार, लूट की वारदात टोंक जिले के निवाई निवासी विकास चौधरी के साथ हुई। विकास टैक्सी चलाता है। गुरुवार रात करीब 8:15 बजे वह अपनी इनोवा टैक्सी लेकर जा रहा था। इसी दौरान खातीपुरा रेलवे स्टेशन के पास पीछे से बाइक पर सवार तीन युवक आए। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने टैक्सी के पास से गुजरते समय हाथ से इशारा किया। उसने विकास को बताया कि उसकी गाड़ी के पीछे कुछ लगा हुआ है। इस पर विकास ने टैक्सी रोक दी और गाड़ी के पीछे की तरफ देखने के लिए नीचे उतर गया।
विज्ञापन


इनोवा लेकर फरार हुए बदमाश
पुलिस के अनुसार, इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों में से एक युवक टैक्सी के अंदर बैठ गया। ड्राइवर जब तक कुछ समझ पाता, बदमाश इनोवा लेकर मौके से फरार हो गया। बाइक पर सवार उसके दोनों साथी भी उसके साथ निकल गए। अचानक हुई इस वारदात से ड्राइवर के होश उड़ गए। विकास ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। लूट की जानकारी मिलने के बाद खोह नागोरियान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने उसे धोखे में रखकर गाड़ी से नीचे उतारा और इसके बाद इनोवा लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भरतपुर: महापौर चुनाव से निर्दलीय विचित्रा सिंह ने नामांकन क्यों लिया वापस? भाजपा प्रत्याशी का रास्ता साफ

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। अब वारदात के तरीके और बदमाशों के हुलिए के आधार पर उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही, जिस दिशा में बदमाश कार लेकर भागे, उस रूट पर भी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की बाइक और लूटी गई इनोवा के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed