फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The first randomization of EVM-VVPAT will be held in 33 election districts on 2-3 November

Jaipur: 33 निर्वाचन जिलों में ईवीएम-वीवीपेट का प्रथम रेंडमाइजेशन 2-3 नवंबर को: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Wed, 25 Oct 2023 10:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 25 Oct 2023 10:00 PM IST
सार

Jaipur: मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के अंतर्गत प्रदेश के 33 निर्वाचन जिलों के लिए ईवीएम और वीवीपीएटी का प्रथम रेंडमाइजेशन 2-3 नवंबर 2023 को किया जाएगा।
 

विज्ञापन
The first randomization of EVM-VVPAT will be held in 33 election districts on 2-3 November
33 निर्वाचन जिलों में ईवीएम-वीवीपेट का प्रथम रेंडमाइजेशन 2-3 नवंबर को - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने एक जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 33 निर्वाचन जिलों के लिए ईवीएम और वीवीपीएटी का प्रथम रेंडमाइजेशन 2-3 नवंबर 2023 को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीस प्रतिशत रिजर्व सहित 120 प्रतिशत बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और तीस प्रतिशत रिजर्व सहित 130 प्रतिशत वीवीपीएटी यूनिट का रेंडमाइजेशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रथम रेंडमाइजेशन संबधित जिला मुख्यालयों में किया जाएगा, इसके बाद ईवीएम-वीवीपेट विधानसभा क्षेत्रवार रिटर्निंग अधिकारी को आवंटित कर दी जाएंगी।

विज्ञापन


ये जिले है शामिल

उन्होंने बताया कि अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, टोंक, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बारां, बूंदी, झालावाड़, कोटा जिलों में 2 नवंबर 2023 को शाम 5 बजे और अलवर, दौसा, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, पाली, सिरोही, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद एवं उदयपुर जिलों में 3 नवंबर 2023 को शाम 5 बजे तक प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रथम रेंडमाइजेशन के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी और मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed