{"_id":"6921453436b87bcfbb06bd40","slug":"strict-stand-on-religious-conversion-minister-madan-dilawar-accuses-congress-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan:'कांग्रेस के कुछ लोग इस तरह के कृत्य में शामिल', धर्मांतरण से जुड़े मामलों को लेकर बोले मदन दिलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan:'कांग्रेस के कुछ लोग इस तरह के कृत्य में शामिल', धर्मांतरण से जुड़े मामलों को लेकर बोले मदन दिलावर
Sat, 22 Nov 2025 10:39 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sat, 22 Nov 2025 10:39 AM IST
सार
राजस्थान के शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने अमर उजाला से बातचीत में धर्मांतरण, विवादित भाषण और 9 वर्षीय अमायरा केस पर कड़े बयान दिए।
विज्ञापन
मदन दिलावर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में हाल के दिनों में बढ़ते संवेदनशील मामलों धर्मांतरण, विवादित भाषण और 9 वर्षीय अमायरा केस को लेकर शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने अमर उजाला से खास बातचीत में कई महत्वपूर्ण बातें कही। उन्होंने साफ संकेत दिया कि राज्य सरकार ऐसे मामलों पर कड़ा रुख अपनाएगी।
मदन दिलावर ने बताया कि धर्मांतरण से जुड़े मामलों में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भूमिका की जांच की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ लोग इस तरह के कृत्य में शामिल हैं। जब पत्रकारों ने सवाल किया कि सरकार आपकी है, फिर कार्रवाई क्यों नहीं, तो उन्होंने कहा, 'मेरे पास यह जानकारी अभी आई है, इसकी जांच कराई जा रही है। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।'
विज्ञापन
कोटा में आयोजित एक धर्म सभा के विवादित भाषण पर टिप्पणी करते हुए दिलावर ने कहा कि पूरा मामला जांच में लिया जाएगा और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को सरकार बेहद गंभीरता से ले रही है।
ये भी पढ़ें: Rajasthan IAS Transfer: 48 IAS अफसरों के तबादले, शिखर हटे, अखिल अरोड़ा बने CM एसीएस
इसी बातचीत में उन्होंने 9 साल की अमायरा मामले पर भी प्रतिक्रिया दी। मंत्री ने बताया कि वे अभी जयपुर लौटे हैं और विस्तृत जानकारी लेने की प्रक्रिया में हैं, लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच सही दिशा में चल रही है। जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाएगा और जो भी दोषी होगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार की ओर से लगातार यह संदेश दिया जा रहा है कि धर्मांतरण, विवादित भाषण और बच्चों के खिलाफ अपराध जैसे संवेदनशील मामलों पर कोई समझौता नहीं होगा और दोषियों पर कार्रवाई तय है।