फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Satta Ka Sangram: Voters celebrating the festival of Rangteras discussed, demanded to remove unemployment

Satta Ka Sangram: रंगतेरस का त्योहार मना रहे मतदाताओं ने की चाय पर चर्चा, बेरोजगारी दूर करने की मांग की

Sat, 06 Apr 2024 10:26 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 06 Apr 2024 10:26 AM IST
सार

लोकसभा चुनावों को लेकर मतदाताओं के विचार जानने निकला अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम आज प्रदेश के चित्तौड़गढ़ पहुंचा। यहां रंग खेलकर रंगतेरस का त्योहार मना रहे मतदाताओं ने हमारी टीम के साथ चाय पर चर्चा के सत्र में चुनावों को लेकर अपने मुद्दों पर बातचीत की।

विज्ञापन
Satta Ka Sangram: Voters celebrating the festival of Rangteras discussed, demanded to remove unemployment
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम आज चित्तौड़गढ़ में है। चाय पर चर्चा के दौरान हमारी टीम ने यहां के लोगों से चुनावों को लेकर उनके विचार जानने की कोशिश की। जानिये क्या कहते हैं यहां के मतदाता
विज्ञापन


किसानों को अफीम के पट्टे 

चाय की थड़ी पर मौजूद लोकेश मिश्रा का कहना है कि इस क्षेत्र में अफीम की खेती बड़ी तादाद में होती है एक समय में कांग्रेस ने यह कहते हुए कि इसके कारण नशे की लत बढ़ती है, इसकी खेती पर रोक लगाने की बात की थी लेकिन अफीम का उपयोग कई सारी दवाओं में भी होता है इसी को ध्यान में रखते हुए वर्तमान सांसद ने कालाबाजारी पर रोक लगाते हुए किसानों को पट्टे जारी किए। शिक्षा के क्षेत्र में भी उन्होंने कई विकास कार्य करवाए हैं।
विज्ञापन


इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास हुआ है

यहां मौजूद एक मतदाता का कहना था कि वर्तमान सरकार ने क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों का विकास किया है, फोरलेन और सिक्स लेन सड़कों के माध्यम से शहरों को जोड़कर सुविधाएं दी हैं। कांग्रेस यहां से जीतने के लिए मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है। देश में फिर से भाजपा की सरकार ही बनेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरोजगारी दूर करे सरकार

कन्हैयालाल प्रजापत का कहना है कि हर नेता अपनी-अपनी बात कहते हैं लेकिन जिले में इतनी फैक्ट्री होने के बावजूद अब भी यहां बेरोजगारी है। जो भी सरकार आए यहां बेरोजगारी दूर करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed