फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Beniwal warned of gherao of secretariat, dharna continues for two days in SI paper leak case

Rajasthan News: बेनीवाल ने दी सचिवालय घेराव की चेतावनी, एसआई पेपरलीक मामले में दो दिन से धरना जारी

Mon, 28 Apr 2025 08:45 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Mon, 28 Apr 2025 08:45 AM IST
सार

एसआई भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का मुद्दा पिछली सरकार के समय से चला आ रहा है और अब भी जब-तब इसे लेकर माहौल गर्मा जाता है। बीते दो दिनों से इसी मुद्दे को लेकर हनुमान बेनीवाल सरकार को कठघरे में खड़ा कर, धरना दे रहे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan News: Beniwal warned of gherao of secretariat, dharna continues for two days in SI paper leak case
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक का मुद्दा एक बार फिर से खड़ा हो गया है। कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के बाद अब हनुमान बेनीवाल इसे लेकर मैदान में हैं। जयपुर में शहीद स्मारक पर बीते 2 दिनों से धरना दे रहे बेनीवाल ने अब सरकार को चेतावनी दी है कि यदि संवेदनशीलता नहीं दिखाई तो सचिवालय का घेराव किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन


मंत्रियों पर भी लगाए आरोप

उन्होंने सरकार के मंत्रियों पर भी आरोप लगाते हुए कहा- एसआई भर्ती में दो अभ्यार्थियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने वर्तमान सरकार में मंत्री को पैसे देकर डमी कैंडिडेट से परीक्षा दिलावाई थी। ऐसे में तंत्र पर ही सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री पैसे लेकर डमी अभ्यार्थियों को परीक्षा में बैठा रहे हैं मगर सरकार कुंभकर्णी नींद में सो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे अब युवाओं के हितों के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने पूर्व आरपीएससी अध्यक्ष संजय श्रोत्रिय पर भी आरोप लगाए कि उन्होंने आरपीएससी में जमकर भ्रष्टाचार किया। उनके भ्रष्टाचार से परेशान आरपीएससी के कर्मचारियों ने श्रोत्रिय के सेवानिवृत्ति समारोह का भी बहिष्कार कर दिया था, जो कि आयोग के इतिहास में पहली बार हुआ था।

सरकार को लौटाए सुरक्षाकर्मी
 
बेनीवाल ने उनकी सुरक्षा में तैनात पर्सनल सिक्यूरिटी ऑफिसर्स को भी सरकार को लौटा दिया है। दरअसल शुक्रवार को सरकार ने उनकी जान को खतरा बताते हुए नागौर में उनके आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी थी लेकिन यह सुरक्षा उन्हें सिर्फ नागौर तक के लिए ही दी गई थी। जब वे जयपुर आए तो उनकी सुरक्षा हटा ली गई। इससे नाराज होकर हनुमान ने अपने पीएसओ भी सरकार को लौटा दिए। उन्होंने कहा कि मेरी सुरक्षा में जो एक-दो लोग लगाए गए हैं, मैं उन्हें भी रवाना कर रहा हूं, मेरी सुरक्षा राजस्थान का युवा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed