फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   RJ Election Result: Discussion begins in BJP regarding Chief Minister face

RJ Election Result: जश्न के साथ-साथ भाजपा में CM फेस को लेकर मंथन शुरू; विधायकों को जयपुर पहुंचने के निर्देश

Mon, 04 Dec 2023 03:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 04 Dec 2023 03:12 PM IST
सार

राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अब एक ही सवाल राजनीतिक गलियारों से लेकर आमजन की जुबां पर है। सवाल ये कि कौन होगा अब राज्य का अगला मुख्यमंत्री?

विज्ञापन
RJ Election Result: Discussion begins in BJP regarding Chief Minister face
मुख्यमंत्री की रेस में शामिल चेहरे। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान विधानसभा के चुनावी रण में भाजपा ने बड़े अंतर से जीत हासिल करते हुए कांग्रेस और गहलोत सरकार की योजनाओं को धराशायी कर दिया है। जबरदस्त मुकाबले में शानदार जीत के बाद भाजपा में जश्न का माहौल है। अब भाजपा में सरकार बनाने की तैयारी को लेकर मंथन शुरू होगा। इस जश्न के साथ ही पार्टी के लिए सीएम चेहरा भी एक बड़ा सवाल है। सीएम चेहरे को लेकर भी पार्टी में में जबरदस्त होड़ है। अब देखना है कि इतने सारे चेहरों में पार्टी किसको मौका देती है। 

विज्ञापन


इनमें से कौन
राजस्थान में मुख्यमंत्री चेहरे के लिए कई बड़े नाम चर्चा में शामिल है। मुख्यमंत्री के लिए काफी होड़ मची हुई है। ऐसे में इतने सारे नाम में एक नाम का चयन करना पार्टी के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। राजस्थान भाजपा में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर वसुंधरा राजे, दीयाकुमारी, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, सीपी जोशी, अश्वनी वैष्णव, बाबा बालकनाथ, ओम बिरला, ओम माथुर, प्रकाश चंद, भूपेंद्र यादव, सुनील बंसल के नाम फिलहाल चर्चा में हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम के अंदाज में हो सकता है फैसला
एक कायास ये भी लगाए जा रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्टाइल में भी मुख्यमंत्री का नाम सामने आ सकता है, जो हर बार की तरह चौकाने वाला होगा। 

दिल्ली में मंथन की तैयारी
सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि आज नए मुख्यमंत्री को लेकर दिल्ली में मंथन की तैयारी हो रही है। खबर है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी आज दिल्ली रवाना हो रहे हैं। अधिकांश दिग्गज नेताओं के दिल्ली जाने की बात सामने आ रही है। साथ ही जीते हुए विधायकों को मंगलवार को जयपुर पहुंचने के निर्देश जारी किए गए हैं। फिलहाल अभी आधिकारिक रूप से विधायक दल की बैठक का एलान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed