फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   REET Result: Final result of Level-1 released, appointments will be made on 21 thousand posts

REET Result: लेवल-1 का फाइनल रिजल्ट जारी, 21 हजार पदों पर होगी नियुक्ति, जानें कौन-कौन सी हैं पोस्ट

Fri, 01 Sep 2023 08:49 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 01 Sep 2023 08:49 AM IST
सार

बोर्ड की ओर से कुल 48 हजार पदों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा 25 फरवरी से 1 मार्च तक कराई गई थी। परीक्षा में कुल 9.65 में से 9.02 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

विज्ञापन
REET Result: Final result of Level-1 released, appointments will be made on 21 thousand posts
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के तहत रीट लेवल-1 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें 9 नम्बर तक कटऑफ बढ़ी है।  21000 पदों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन


सामान्य शिक्षकों के 19133 पद हैं। इसमें टीएसपी क्षेत्र में 17 हज़ार 513 पदों पर नियुक्ति दी जाएगी, जबकि 1570 पदों पर ट्राइबल सब प्लान (TSP) एरिया में नियुक्तियां दी जाएंगी। विशेष शिक्षकों के 1867 पद हैं, इनमें 1629 पदों पर नॉन टीएसपी क्षेत्र में पोस्टिंग दी जाएगी। 228 पदों पर टीएसपी एरिया में विशेष शिक्षक लगाए जाएंगे। कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने कहा है कि लेवल-2 के डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द ही लेवल-2 का रिजल्ट भी जारी किया जाएगा, जिससे 48000 शिक्षकों के पदों पर उम्मीदवारों को सितंबर महीने तक ही नियुक्ति दी जा सके।
विज्ञापन


लेवल-1 के कैटेगरी वाइज़ कट ऑफ मार्क्स

  • कैटेगरी     कटऑफ मार्क्स
  • सामान्य     195.3846
  • ओबीसी    187.9231
  • ईडब्ल्यूएस-    181.2479
  • एमबीसी-     185.6197
  • एससी    173.2436
  • एसटी    156.0385


इन पोस्ट पर होंगी नियुक्तियां

  • प्राइमरी स्कूल टीचर लेवल-1    - 21,000 पद
  • टीचर लेवल-2 हिंदी    - 3176 पद
  • टीचर लेवल-2 पंजाबी    - 272 पद
  • टीचर लेवल-2 संस्कृत    - 1808 पद
  • टीचर लेवल-2 उर्दू    - 806 पद
  • टीचर लेवल-2 सोशल स्टडीज -  4172 पद
  • टीचर लेवल-2 सिंधी    - 9 पद
  • टीचर लेवल-2 अंग्रेजी    - 8782 पद
  • टीचर लेवल-2 साइंस/मैथ्स    - 7435 पद


दो लाख से ज़्यादा कैंडिडेट्स ने किया था आवेदन
टीचर भर्ती परीक्षा रीट लेवल-1 में कुल 2 लाख 12 हजार 342 कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था। इनमें से 1 लाख 96 हजार 696 ने परीक्षा दी थी। जिनकी कुल उपस्थिति 92.63 प्रतिशत रही। लेवल-2 में 7 लाख 53 हजार 23 कैंडिडेट्स में से 7 लाख 5 हजार 629 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। लेवल-2 की अटेंडेंस 93.70 प्रतिशत रही।

विज्ञापन
विज्ञापन


9 नंबर तक कटऑफ बढ़ी, सितंबर में लेवल-2 का रिजल्ट भी जारी होगा
कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जारी इस फाइनल रिजल्ट की कट ऑफ में 9 नम्बर तक की बढ़ोतरी हुई है। बोर्ड की ओर से कुल 48 हजार पदों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा 25 फरवरी से 1 मार्च तक कराई गई थी। परीक्षा में कुल 9.65 में से 9.02 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के रिजल्ट को लेकर तीन बार राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के बैनर तले अभ्यर्थियों ने कर्मचारी चयन बोर्ड मुख्यालय का घेराव किया था।

लेवल-2 का रिजल्ट भी सात दिन में जारी होगा
संघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव ने कहा था कि लेवल-2 का रिजल्ट भी सात दिन में जारी किया जाए, ताकि आचार संहिता लगने से पहले उम्मीदवारों को पोस्टिंग दी जा सके। अगर बोर्ड द्वारा ऐसा नहीं किया तो प्रदेशभर के बेरोजगार एक बार फिर कर्मचारी चयन बोर्ड मुख्यालय का घेराव करेंगे। थर्ड ग्रेड टीचर लेवल-1 की परीक्षा 25 फरवरी 2023 को सुबह की पारी में हुई थी। 


इसके बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने रीट लेवल-1 का रिजल्ट और कट ऑफ 26 मई 2023 को जारी कर लगभग दो गुना 41546 अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए पात्र घोषित किया था। फिर शिक्षा विभाग द्वारा इन 41546 अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का कार्य पूरा किया। इसके बाद अभ्यर्थियों को रीट लेवल-1 की फाइनल कट ऑफ 2023 का इंतजार था। जो अब पूरा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed