फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Red alert of cyclonic storm Biparjoy in Rajasthan

Rajasthan: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का रेड अलर्ट, पश्चिम रेलवे ने 67 ट्रेनें रद्द कीं, भारी बारिश की संभावना

Tue, 13 Jun 2023 07:52 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 13 Jun 2023 07:52 AM IST
सार

चक्रवाती तूफान के कारण भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। 15 से 17 जून तक इसका बड़ा प्रभाव दिखाई देगा। तापमान में 10 डिग्री तक की बड़ी गिरावट होने की संभावना है।

विज्ञापन
Red alert of cyclonic storm Biparjoy in Rajasthan
तूफान के बारे में जानकारी देते मौसम विज्ञान केन्द्र के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 15 से 17 जून तक इसका बड़ा प्रभाव दिखाई देगा। तूफानी मूसलाधार बारिश, बादलों की तेज कड़कड़ाहट, बिजलियां गिरने की आशंका है। कच्चे मकानों, झुग्गी-झोपड़ियों, स्लम एरिया, गांव-ढाणियों और अस्थायी निर्माणों को बड़ी क्षति हो सकती है।

विज्ञापन


अरब सागर से उठा बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय लगातार शक्तिशाली होता जा रहा है। जिस दिशा और गति से यह तूफान उत्तर की ओर बढ़ रहा है। बुधवार को गुजरात के तटीय भागों में यह गंभीर रूप ले सकता है। 15 से 17 मई तक राजस्थान में भी तूफान का बड़ा असर दिखेगा। खासकर पश्चिमी राजस्थान और दक्षिणी राजस्थान के इलाकों में भारी तूफानी बारिश देखने को मिल सकती है। हवाओं की स्पीड 70 से 140 किलोमीटर प्रतिघंटा तक होने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है। जो बेहद खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन


चक्रवाती तूफान के कारण भारी बारिश होगी। तापमान में 10 डिग्री तक की बड़ी गिरावट होने की संभावना है। गर्म हवाओं के झुलस रहे राजस्थान के लोगों को ठंडी हवाओं और सुहाने मौसम का एहसास होगा।  राजस्थान में प्री मानसून की बारिश इसी जून महीने के अंतिम सप्ताह में शुरू हो सकती है, जबकि जुलाई के पहले हफ्ते के अंत या दूसरे हफ्ते की शुरुआत में मानसूनी बारिश की शुरुआत हो सकती है। इस बार मानसून दो सप्ताह लेट होगा। मौसम विभाग ने 92 फीसदी तक ही बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन चक्रवाती तूफान और पश्चिमी विक्षोभ, प्री मानसून की बारिश इस कमी को पूरा कर सकती है। जैसे आसार बनते नजर आ रहे हैं। मानसून की तैयारी किसानों ने भी शुरू कर दी है और खेतों में जुताई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी अरब सागर में है तूफान बिपरजॉय
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने जानकारी दी है कि चक्रवाती तूफान अभी अरब सागर की खाड़ी से गुजरात की ओर बढ़ रहा है। जो 15 जून को गुजरात, पाकिस्तान से टकराएगा और उसके बाद उत्तर-पूर्व राजस्थान की तरफ आगे बढ़ेगा। टकराने के साथ ही यह कमजोर होगा और राजस्थान में डिप्रेशन के साथ कम दबाव का क्षेत्र बनाएगा, जिसके चलते 3 से 4 दिन तक मौसम में भारी बदलाव दिखाई देगा। राजस्थान के चार संभागों में भारी बारिश और तेज हवाओं का प्रभाव रहेगा। लोगों को गर्मी से निजात भी मिलेगी।




15 जून से 17 जून तक दिखाई देगा असर
चक्रवाती तूफान का असर राजस्थान में 15 जून की शाम से ही 17 जून तक दिखाई देगा। जोधपुर और उदयपुर संभाग में भारी बारिश होगी। भारी बारिश का सबसे ज्यादा असर 16 और 17 जून को रहेगा। 16 जून को जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, सिरोही, उदयपुर और आसपास के इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं,  इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तूफानी बारिश मारवाड़ में बड़ी तबाही मचा सकती है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed