{"_id":"6438f7498bf0598a0005a485","slug":"ramlal-said-that-due-to-the-weak-leadership-of-the-cm-criminals-are-entering-rajasthan-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: रामलाल बोले- प्रदेश को शरणस्थली बना रहे अपराधी, सरकार को वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: रामलाल बोले- प्रदेश को शरणस्थली बना रहे अपराधी, सरकार को वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठने की जरूरत
Fri, 14 Apr 2023 12:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:18 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने पंजाब के गैंगस्टर अमृतपाल के राजस्थान में होने को लेकर सरकार पर उठाए सवाल। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पुलिस कठोरता से कार्रवाई करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विधायक रामलाल शर्मा
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि यह प्रकृति का नियम है कि जिस मकान का मालिक कमजोर होता है, उस पर हर कोई कब्जा करने का प्रयास करता है या दूसरे शब्दों में कहें कि हर कोई व्यक्ति उस मकान के अंदर घुसने की कोशिश करता है। वहीं जिस मकान का मालिक मजबूत होता है, उस मकान में घुसने की किसी की हिम्मत नहीं होती। इसी प्रकार आज राजस्थान प्रदेश का मुखिया के कमजोर नेतृत्व के कारण पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश इन तीनों ही राज्यों के अपराधी राजस्थान को शरणस्थली बनाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
राजस्थान में फरारी काटने आ रहे अपराधी
अब ख़बरें यह भी आ रही हैं कि पंजाब के गैंगस्टर अमृतपाल के राजस्थान में होने की ख़बर है। इससे पहले गैंगस्टर अतीक के लड़के भी राज्य में फरारी के लिए पहुंचे थे और इसी प्रकार से हरियाणा या उत्तर प्रदेश के जितने भी गैंगस्टर या अपराधी हैं वो सारे के सारे राजस्थान में ही फरारी काटने का काम करते हैं।
विज्ञापन
अपराधों पर अंकुश लगाने की आवश्यकता
इस प्रकार के अपराधों पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। इस पर राजस्थान की पुलिस ने कठोरता से कार्रवाई नहीं की तो राजस्थान के हालात बेहद भयानक बन जाएंगे। इसलिए सिर्फ़ वोट बैंक की राजनीति से बाहर निकलकर सरकार आम आदमी की सुरक्षा के लिए काम करें तो ही ज्यादा बेहतर होगा।
विज्ञापन