फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajsthan Band: Governor reviewed law and peace in the state, appealed to the common people for cooperation

Rajsthan Band: राज्यपाल ने प्रदेश में कानून और शांति व्यवस्था की समीक्षा की, आमजन से की सहयोग की अपील

Wed, 06 Dec 2023 02:22 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 06 Dec 2023 02:22 PM IST
सार

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को जिले के मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को राजभवन बुलाकर प्रदेश की कानून एवं शांति व्यवस्था की विशेष समीक्षा की। साथ ही उन्होंने आम जनता से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

विज्ञापन
Rajsthan Band: Governor reviewed law and peace in the state, appealed to the common people for cooperation
राज्यपाल कलराज मिश्र बैठक करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को मुख्य सचिव, गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक और पुलिस आयुक्त, जयपुर को राजभवन बुलाकर प्रदेश की कानून एवं शांति व्यवस्था की विशेष समीक्षा की। मिश्र ने कहा कि प्रदेश में इस तरह दिनदहाड़े हत्या गंभीर मामला है। उन्होंने हालातों पर निरंतर निगरानी रखे जाने की हिदायत दी। साथ ही अपराधियों को तुरंत पकड़े जाने के लिए पुख्ता कार्यवाही सुनिश्चित करने और प्रदेश में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन को निर्देश दिए।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि कानून व्यवस्था सर्वोपरि है, सभी स्तरों पर यह सुनिश्चित किया जाए कि आमजन को प्रदेश में किसी भी स्थान पर परेशानी की स्थिति नहीं पैदा हो। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा शांति और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। संगठित अपराधों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और अपराध से जुड़ी किसी भी घटना पर सख्त और प्रभावी कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन


बैठक में मौजूद मुख्य सचिव उषा शर्मा ने बताया कि प्रदेश भर में जिला कलेक्टर स्तर पर हालात की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। केंद्र सरकार के स्तर पर भी तीन कंपनियां तैनात की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रकरण में पोस्टमार्टम और एफआईआर दर्ज कर अपराधियों को पकड़े जाने के लिए निरंतर कार्यवाही की जा रही है। पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा और गृह सचिव आनंद कुमार ने घटनाक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अपराधियों को गिरफ्तार करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था राजीव शर्मा, राज्यपाल के प्रमुख सचिव सुबीर कुमार, प्रमुख विशेषाधिकारी गोविंदराम जायसवाल एवं पुलिस आयुक्त, जयपुर बीजू जॉर्ज जोसफ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed