फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajeev Sharma takes charge as new DGP of Rajasthan

Rajasthan New DGP: प्रदेश के नए डीजीपी राजीव शर्मा ने संभाला पदभार, बोले- मिलकर बनाएंगे सुरक्षित राजस्थान

Thu, 03 Jul 2025 07:26 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Thu, 03 Jul 2025 07:26 PM IST
सार

राजस्थान के नए DGP राजीव शर्मा ने पदभार संभालते ही सेवा, सुरक्षा और संवेदनशीलता का संकल्प दोहराया। उन्होंने अपराध, साइबर अपराध पर नियंत्रण और पुलिस को आमजन के अनुकूल बनाने को अपनी प्राथमिकता बताया।

विज्ञापन
Rajeev Sharma takes charge as new DGP of Rajasthan
नव नियुक्त पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के नव नियुक्त पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव शर्मा ने पदभार ग्रहण कर लिया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की जनता और पुलिस विभाग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा, जनता की सेवा के इस अवसर को पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: जबरदस्त बारिश से कई जिलों में बाढ़ के हालात, चितौड़गढ़ में साढ़े 12 इंच से ज्यादा पानी बरसा
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्य सरकार द्वारा जताए गए विश्वास पर आभार प्रकट करते हुए DGP राजीव शर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य राजस्थान पुलिस की गौरवशाली परंपरा को और अधिक सशक्त बनाना है। उन्होंने यह संकल्प लिया कि पुलिसिंग के क्षेत्र में राजस्थान को देशभर में एक मॉडल राज्य के रूप में स्थापित किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने कुछ प्राथमिकताएं भी साझा कीं।

ये भी पढ़ें:  राजस्थान पुलिस को मिला नया डीजीपी, 1991 बैच के आईपीएस राजीव शर्मा संभालेंगे कमान

उन्होंने कहा कि हर थाना आमजन के अनुकूल हो, जहां पुलिसकर्मी सहृदयता और संवेदनशीलता से व्यवहार करें। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सख्त रणनीति अपनाई जाएगी। पुलिस पूरी तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेगी। साथ ही साइबर अपराध जैसे उभरते खतरों पर विशेष ध्यान रहेगा और इसके लिए प्रभावी उपाय किए जाएंगे। डीजपी राजीव शर्मा ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि आइए, हम सब मिलकर एक सुरक्षित और सशक्त राजस्थान का निर्माण करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed