{"_id":"68663f3a28b73927b5064b49","slug":"rajasthan-monsoon-heavy-rains-cause-floods-in-many-districts-over-12-5-inches-of-rain-in-chittorgarh-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Monsoon: जबरदस्त बारिश से कई जिलों में बाढ़ के हालात, चितौड़गढ़ में साढ़े 12 इंच से ज्यादा पानी बरसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Monsoon: जबरदस्त बारिश से कई जिलों में बाढ़ के हालात, चितौड़गढ़ में साढ़े 12 इंच से ज्यादा पानी बरसा
Thu, 03 Jul 2025 01:58 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:58 PM IST
सार
राजस्थान में गुरुवार को कई जिलों में जबरदस्त बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार चित्तौड़गढ़ में सबसे ज्यादा साढ़े 12 इंच से ज्यादा बारिश हुई है।
विज्ञापन
चितौड़गढ़ में साढ़े 12 इंच से ज्यादा पानी बरसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में कई जिलों में लगातार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। बुधवार के बाद गुरुवार को भी चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, ब्यावर सहित कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश चित्तौड़गढ़ में दर्ज की गई है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार चित्तौड़गढ़ में साढ़े 12 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। चित्तौड़गढ़ के बस्सी, बस्सी डैम, ओरई डैम इलाके में 300 से 320 एमएम तक वर्षा दर्ज की गई है। इसके अलावा गंगरार और बेगू इलाकों में भी जोरदार बारिश हो रही है।
विज्ञापन
भीलवाड़ा में बुधवार को 7 इंच बारिश बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। वहीं गुरुवार को यहां भीलवाड़ा और हमीरगढ़ क्षेत्र में कल से भी ज्यादा बारिश हुई है। सबसे ज्यादा साढ़े 9 इंच बारिश यहां हमीरगढ़ में दर्ज की गई है। चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में भारी बारिश के चलते त्रिवेणी नदी का जल स्तर बढ़ रहा है, जिससे बीसलपुर में आवक लगातार हो रही है। खबर लिखे जाने तक बीसलपुर का जल स्तर 313.28 मीटर पर पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan Monsoon Update: भारी बारिश से हालात बिगड़े, टोंक, भीलवाड़ा में साढ़े 7 इंच से ज्यादा पानी बरसा
ब्यावर में भी जोरदार बारिश हो रही है। यहां अब मिले समाचार के अनुसार रायपुर, रायपुर लूनी में जबरदस्त बारिश हुई है। रायपुर में 10 इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है। इसके अलावा अजमेर, बांसवाड़ा, डीडवाना, जोधपुर, पाली, प्रतापगढ़ और सवाई माधोपुर में भी तेज बारिश हो रही है।